Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में 27 फरवरी को निकलेगी भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में 27 फरवरी को निकलेगी भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में 27 फरवरी को निकलेगी भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: फाल्गुन माह के पावन अवसर पर 27 फरवरी को शहर में विशाल एवं भव्य श्री श्याम निशान यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक यात्रा में लगभग 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

    बताया गया कि निशान यात्रा साकची स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ होकर विष्टूपुर की मुख्य सड़क से गुजरते हुए जुगसलाई स्थित वैकुंठ धाम मंदिर में पहुंचकर संपन्न होगी। यात्रा में करीब 3 हजार महिला एवं पुरुष श्रद्धालु अपने हाथों में पवित्र निशान लेकर बाबा श्याम के जयकारों के साथ शामिल होंगे, जबकि हजारों श्रद्धालु सपरिवार यात्रा में सहभागिता करेंगे।

    यात्रा से पूर्व पुरोहितों द्वारा सभी निशानों की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। बाबा श्याम का विशेष चलंत दरबार आकर्षक फूलों से सजाया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र रहेगा। यात्रा के साथ एक विशेष वाहन भी चलेगा, जिसमें भजन गायक श्याम भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बनाएंगे।

    आयोजकों ने बताया कि यात्रा के दौरान बाबा श्याम को छप्पन भोग एवं छत्तीस प्रकार के व्यंजनों का विशेष भोग अर्पित किया जाएगा। इसके पश्चात प्रसाद श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया जाएगा। श्रद्धालु पूरे मार्ग में बाबा श्याम के साथ गुलाल खेलते हुए एवं भक्ति गीतों के साथ आगे बढ़ेंगे।

    फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम मंदिर में विशाल मेले का आयोजन होता है, जहां देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। जो श्रद्धालु खाटू धाम नहीं जा पाते, उनके लिए यह निशान यात्रा बाबा की आराधना का विशेष अवसर मानी जाती है।

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर निशान कूपन वितरण केंद्र बनाए गए हैं। इनमें जुगसलाई, साकची, मानगो, बारीडीह और अन्य प्रमुख बाजार क्षेत्र शामिल हैं, जहां से श्रद्धालु निशान प्राप्त कर सकते हैं।

    कार्यक्रम से एक दिन पूर्व 26 फरवरी को जुगसलाई शिव मंदिर में मंडल की महिलाओं द्वारा मेहंदी उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर महिलाएं अपने हाथों में बाबा श्याम के नाम की मेहंदी रचाकर आस्था प्रकट करेंगी।

    आयोजन समिति ने जमशेदपुर के सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस भव्य निशान यात्रा को सफल बनाएं और बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करें।

    5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने महाभोग किया ग्रहण जमशेदपुर में 27 फरवरी को निकलेगी भव्य श्री श्याम निशान यात्रा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमिकी हंसदा के दुकान को रद्द करने का अनुशंसा, उमा गुप्ता के द्वारा कार्डधारियों को मिलेगा खाद्यान्न
    Next Article जमशेदपुर में 26 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दौरा, जगन्नाथ मंदिर की आधारशिला और मेडिकल कॉलेज निरीक्षण के लिए चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था तैयार

    Related Posts

    2 घंटे में परमात्मा के अस्वस्थ बच्चे को स्वस्थ करने के लिए 10 यूनिट रक्तदान किया गया

    November 13, 2026

    झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा की तैयारियों की उपायुक्त ने की समीक्षा, 15 नवंबर को ‘रन फॉर क्लीनलिनेस’ से होगा शुभारंभ

    November 13, 2026

    जुबली पार्क में दक्षिण भारतीय समुदाय ने श्रद्धा के साथ मनाई नागपंचमी, नाग देवता की विशेष पूजा

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Vegas Now Casino: How Quick-Hit Players Manage Fast Sessions on Mobile

    2 घंटे में परमात्मा के अस्वस्थ बच्चे को स्वस्थ करने के लिए 10 यूनिट रक्तदान किया गया

    झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा की तैयारियों की उपायुक्त ने की समीक्षा, 15 नवंबर को ‘रन फॉर क्लीनलिनेस’ से होगा शुभारंभ

    जुबली पार्क में दक्षिण भारतीय समुदाय ने श्रद्धा के साथ मनाई नागपंचमी, नाग देवता की विशेष पूजा

    छठ व्रतियों के बीच निःशुल्क सूप और नारियल का वितरण

    छठ के आयोजनों में शामिल हुए सरयू राय

    2100 छठव्रतियों के बीच निःशुल्क सूप एवं पूजन सामग्री का वितरण, बन्ना गुप्ता और मेयर सुधा गुप्ता ने बढ़ाया सेवा का हाथ

    छठ महापर्व को लेकर हर्लुंग छठ घाट की हुई साफ-सफाई, पुलिस प्रशासन और शांति समिति के सदस्यों ने संभाली कमान

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.