Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जादूगोड़ा में मारवाड़ी महिला मंच का रक्तदान शिविर आयोजित सीआरपीएफ अधिकारियों व जवानों ने किया रक्तदान, कई संस्थाओं ने दी नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जादूगोड़ा में मारवाड़ी महिला मंच का रक्तदान शिविर आयोजित सीआरपीएफ अधिकारियों व जवानों ने किया रक्तदान, कई संस्थाओं ने दी नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जादूगोड़ा में मारवाड़ी महिला मंच का रक्तदान शिविर आयोजित सीआरपीएफ अधिकारियों व जवानों ने किया रक्तदान, कई संस्थाओं ने दी नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जादूगोड़ा। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच, जादूगोड़ा शाखा की ओर से अग्रसेन भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सीआरपीएफ के डीआईजी रमेश कुमार, डीआईजी मेडिकल श्रीमती उर्मिला गारी, क्षेत्रीय काबा अध्यक्ष श्रीमती रेणुका एवं महिला मंच की पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

    इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट पवन कुमार, मोहम्मद जावेद, श्रीमती रेणु कुमारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सीआरपीएफ के कई जवानों ने भी रक्तदान कर शिविर में सक्रिय भागीदारी निभाई। तूरामडीह कॉलोनी के राजेश कुमार ने 28वीं बार रक्तदान कर विशेष योगदान दिया। आसपास एवं दूर-दराज से पहुंचे लोगों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

    शिविर में अंकित जांच घर के सुशांत एवं उनकी टीम ने नि:शुल्क रक्त जांच शिविर लगाया। यूसीआईएल के पूर्व मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्तम कुमार मांझी ने नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की। वहीं पूर्णिमा नेत्रालय से मनीष राज के नेतृत्व में पहुंची चिकित्सकों की टीम ने नि:शुल्क नेत्र जांच की सेवा प्रदान की। ब्रह्मानंद चिकित्सालय की टीम ने डॉ. के. नाग एवं श्रीमती गीता सिंह के नेतृत्व में रक्त संग्रह का कार्य किया।

    इस अवसर पर डीआईजी रमेश कुमार ने कहा कि रक्तदान जीवनदान के समान है। यह ऐसा दान है जो अमीर-गरीब और जाति-पाति से ऊपर उठकर मानवता की सेवा का माध्यम बनता है। उन्होंने महिला मंच के इस प्रयास को सराहनीय बताया।

    कार्यक्रम में कमांडेंट पंकज सिंह, उपकमांडेंट नीरज कुमार, पवन कुमार, सहायक कमांडेंट जफर आलम और मकसूद आलम भी उपस्थित थे। मंच का संचालन डॉ. सुशील अग्रवाल ने किया। मारवाड़ी सम्मेलन के राजकुमार गुप्ता, किशोर कावटिया, अनिल कुमार अग्रवाल सहित कई सदस्यों ने सहयोग दिया। शिविर को सफल बनाने में मारवाड़ी महिला मंच की सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    कई संस्थाओं ने दी नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं जादूगोड़ा में मारवाड़ी महिला मंच का रक्तदान शिविर आयोजित सीआरपीएफ अधिकारियों व जवानों ने किया रक्तदान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअनुशासनहीनता के आरोप में एक पुलिस कर्मी निलंबित
    Next Article फदलोगोड़ा में भव्य श्री सर्वदेव प्राण प्रतिष्ठा समारोह 28 फरवरी 2026 को

    Related Posts

    जुगसलाई थाना के समीप स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

    August 3, 2026

    निशुल्क कांवर यात्रा की संयोजिका बनी कुमकुम श्रीवास्तव 

    August 3, 2026

    आजसू में युवाओं का बढ़ता जनाधार, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

    August 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जुगसलाई थाना के समीप स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

    निशुल्क कांवर यात्रा की संयोजिका बनी कुमकुम श्रीवास्तव 

    आजसू में युवाओं का बढ़ता जनाधार, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

    ‘तुलसी भवन द्वारा नगर के 86 साहित्य सेवियों को “भारतेन्दु हरिश्चंद्र साहित्य सेवी सम्मान प्रदान किया गया ‘

    संक्रामक बीमारियों की रोकथाम को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने सिविल सर्जन को सौंपा मांग पत्र

    सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, महिलाओं की रही विशेष भागीदारी

    श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर सिदगोड़ा सूर्यधाम शिवालय में उमड़ा आस्था का सैलाब, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बाबा भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

    JFC बंद होने पर टाटा स्टील की सफाई, कहा- रणनीतिक फैसला, वित्तीय गड़बड़ी से कोई संबंध नहीं

    उत्कल एसोसिएशन को बड़ा झटका, संरक्षक एसके बेहरा ने दिया इस्तीफा

    जमशेदपुर पुलिस की डिजिटल बीट पुलिसिंग की नई पहल, आज QR Code आधारित सिस्टम का शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.