अनुशासनहीनता के आरोप में एक पुलिस कर्मी निलंबित
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा : एक वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस विभाग ने त्वरित कार्रवाई की है। वीडियो में एक पुलिस कर्मी सुधीर कुमार सिंह वर्दी में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाते हुए तथा जामताड़ा बाजार में एक टोटो चालक के साथ गाली-गलौज व मारपीट करते हुए दिखाई दिए। जांच में यह कृत्य अनुशासनहीनता, उदंडता एवं मनमानेपन का प्रतीक पाया गया, जिससे पुलिस की छवि धूमिल हुई। आरोपों को गंभीर मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, जामताड़ा निर्धारित किया गया है।
