Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योजनाओं को मिली स्वीकृति : मेयर सुधा गुप्ता
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मानगो जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योजनाओं को मिली स्वीकृति : मेयर सुधा गुप्ता

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योजनाओं को मिली स्वीकृति : मेयर सुधा गुप्ता

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    मानगो नगर निगम क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुचारू बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है।

    मेयर सुधा गुप्ता ने बताया कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से हजारों नागरिकों को बेहतर एवं नियमित पेयजल आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

    स्वीकृत योजनाओं में बागानशाही बावनगोड़ा चौक रोड संख्या-07 में वितरण पाइपलाइन का इंटरकनेक्शन, बीचा खान रोड से कुली रोड तक वितरण पाइपलाइन का इंटरकनेक्शन, समता नगर एवं ठाकुर रोड क्षेत्र में पाइपलाइन और स्लूस वाल्व की स्थापना, शांति नगर रोड संख्या-06 से संजय पथ तक पाइपलाइन इंटरकनेक्शन सहित कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।

    इसके अतिरिक्त जोन-1 एवं जोन-5 के लिए 50 एचपी तथा 25 एचपी क्षमता के पंपों की स्थापना, गोकुल नगर क्षेत्र में नई पाइपलाइन एवं वाल्व का कार्य, एमजीडी जल शोधन संयंत्र (WTP) मार्ग संख्या-15 जवाहर नगर में सफाई एवं मरम्मत कार्य, विभिन्न आकार के स्लूस वाल्व, एयर वाल्व एवं पाइप आपूर्ति तथा स्काई टावर से गुलजार बाग स्थित टायर दुकान तक वितरण पाइपलाइन इंटरकनेक्शन जैसी योजनाओं को भी स्वीकृति प्रदान की गई है।

    इन सभी योजनाओं पर कुल ₹1,41,41,549 (एक करोड़ इकतालीस लाख इकतालीस हजार पांच सौ उनचास रुपये) की राशि व्यय की जाएगी।

    मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि मानगो नगर निगम क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही जलापूर्ति संबंधी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए निगम लगातार कार्य कर रहा है। इन योजनाओं के पूर्ण होने से जलापूर्ति नेटवर्क और अधिक मजबूत होगा, पानी के दबाव में सुधार आएगा तथा कई क्षेत्रों में जल संकट की समस्या दूर होगी।

    उन्होंने निगम के अभियंताओं एवं संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया है कि सभी स्वीकृत कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को शीघ्र लाभ मिल सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article10 साल बाद भी नहीं मिला पानी, रामनगर लकड़िया बागानबस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी
    Next Article कैलेंडर को प्रतीक मानना पंथिक मर्यादा नहीं : कुलबिंदर

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.