Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धनबाद चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    धनबाद चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    धनबाद चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य

     राष्ट्र संवाद संवादाता

    गोपालगंज-बेनागोरिया मार्ग पर 10 मीटर सड़क धंसी
    रेड्डी कंपनी पर कार्रवाई और मरम्मत की मांग
    ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
    निरसा के चापापुर ओसीपी में हो रही ब्लास्टिंग के कारण शुक्रवार को गोपालगंज से बेनागोरिया जाने वाली ग्रामीण सड़क धंस गई है। करीब 10 मीटर लंबी सड़क 5 फीट गहरी और लगभग 50 मीटर क्षेत्र में धंसने से क्षेत्र में आवागमन ठप हो गया है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। घटना के बाद जिला परिषद सदस्य पिंकी मरांडी, और ग्रामीणों ने मिलकर ओसीपी का काम बंद करा दिया। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक सड़क की मरम्मत नहीं होगी और सुरक्षा की गारंटी नहीं मिलेगी, तब तक खनन कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा।

    ग्रामीणों का आरोप है कि चापापुर ओसीपी में लगातार हो रही भारी ब्लास्टिंग के कारण पहले भी कई घरों में दरारें पड़ चुकी हैं। अब सड़क धंसने की घटना ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। सड़क धंसने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया है और कभी भी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।

    जिला परिषद सदस्य पिंकी मरांडी ने ओसीपी का संचालन कर रही रेड्डी कंपनी पर मामला दर्ज करने की मांग की है। उनका कहना है कि कंपनी की लापरवाही के कारण लोगों की जान-माल पर खतरा मंडरा रहा है। वहीं समाजसेवी अंजलि पासवान ने कहा कि ब्लास्टिंग के मानकों की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए और धंसी हुई सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह रेलवे ट्रैक पर युवक की मौत, चार माह पहले हुई थी शादी
    Next Article RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    Related Posts

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    August 7, 2026

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    August 7, 2026

    विश्व कप में 28 साल बाद कोई भारतीय अंपायर नहीं, दिग्गजों ने कहा सुधार की जरूरत

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    विश्व कप में 28 साल बाद कोई भारतीय अंपायर नहीं, दिग्गजों ने कहा सुधार की जरूरत

    पर्सनैलिटी राइट्स मामले में तब्बू को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने अपमानजनक और अश्लील कंटेंट हटाने का दिया आदेश

    Gen-Z प्रोटेस्ट पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उनकी शिकायत जायज, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत

    राज्यसभा में नीरज डांगी को बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में बढ़ा कद संगठन में बदले समीकरण

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण अदालतों की रिपोर्टिंग पर रोक नहीं, सुनवाई के ऑडियो वीडियो क्लिप के प्रसारण पर प्रतिबंध

    दूसरी शादी के मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, समन जारी करने से पहले सप्तपदी के सबूत जरूरी नहीं

    केरल हाईकोर्ट ने कहा बाइक चालक की लापरवाही का खामियाजा पीछे बैठे यात्री को नहीं भुगतना होगा

    भारत की बड़ी सफलता, ओडिशा के चांदीपुर से अग्नि-4 मिसाइल का किया सफल परीक्षण, सैन्य शक्ति मजबूत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.