Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » “दलमा पत्थर नहीं, हमारी पहचान है” प्रस्तावित परियोजनाओं के विरोध में दलमा तराई में ऐतिहासिक महा जन सम्मेलन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    “दलमा पत्थर नहीं, हमारी पहचान है” प्रस्तावित परियोजनाओं के विरोध में दलमा तराई में ऐतिहासिक महा जन सम्मेलन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    “दलमा पत्थर नहीं, हमारी पहचान है” प्रस्तावित परियोजनाओं के विरोध में दलमा तराई में ऐतिहासिक महा जन सम्मेलन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। दलमा तराई क्षेत्र के माकुलाकोचा फुटबॉल मैदान (हिरण पार्क के समीप) में दलमा क्षेत्र ग्राम सभा सुरक्षा मंच (कोल्हान प्रमंडल) के तत्वावधान में महा जन सम्मेलन आयोजित किया गया। “दलमा पत्थर नहीं — हमारी पहचान, संस्कृति और अस्तित्व है” के उद्घोष के साथ आयोजित इस सम्मेलन में दलमा तराई के विभिन्न गांवों से हजारों ग्राम सभा प्रतिनिधि, महिलाएं, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

    सम्मेलन प्रस्तावित बंदरगाह परियोजना एवं क्षेत्र में संचालित योजनाओं के विरोध में आयोजित किया गया। वक्ताओं ने आशंका जताई कि इन परियोजनाओं से दलमा की प्राकृतिक संरचना, वन संपदा, वन्यजीव, जल स्रोत तथा स्थानीय समुदायों के संवैधानिक अधिकार प्रभावित हो सकते हैं।

    मुख्य वक्ताओं में सुरेश चंद्र सोय, माधव चंद्र कुंकल, रेयांस सायड और दिनकर कच्छप शामिल थे। सभी ने कहा कि क्षेत्र की जनता विकास विरोधी नहीं है, लेकिन ऐसा विकास स्वीकार्य नहीं होगा जो गांवों और ग्राम सभाओं को कमजोर करे।

    वक्ताओं ने संविधान की पाँचवीं अनुसूची, अनुच्छेद 244(1), पेसा अधिनियम 1996, वन अधिकार कानून 2006 और भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 का उल्लेख करते हुए कहा कि जल–जंगल–जमीन पर ग्राम सभा का अधिकार सर्वोपरि है और बिना पूर्व सहमति किसी परियोजना को लागू करना लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है।

    सम्मेलन में गांव-केंद्रित और पर्यावरण संतुलन आधारित विकास मॉडल की मांग की गई। अंत में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर यह संकल्प लिया गया कि दलमा क्षेत्र में जबरन भूमि अधिग्रहण या कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने वाली नीतियों का संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा।

    सम्मेलन ने स्पष्ट संदेश दिया कि दलमा की पहाड़ियां क्षेत्र की सामूहिक अस्मिता और धरोहर हैं, जिनकी रक्षा के लिए ग्राम सभाएं एकजुट रहेंगी।

    “दलमा पत्थर नहीं हमारी पहचान है” प्रस्तावित परियोजनाओं के विरोध में दलमा तराई में ऐतिहासिक महा जन सम्मेलन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा स्टील ने सुकिंदा में सस्टेनेबल माइनिंग के लिए नेक्स्टजेन वाटर मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी तैनात की
    Next Article उपायुक्त को अंधेरे में रखकर भूमि माफियाओं के आगे सिक्कों की खनक पर नाच रहे अधिकारी और सीओ?

    Related Posts

    चाईबासा गोइलकेरा से बड़ी खबर: मुठभेड़ में एक लाख का इनामी नक्सली ढेर

    April 29, 2026

    सारंडा के ग्रामीण दोहरी मार झेल रहे: नक्सली डर के बीच हाथी भी मचा रहे उत्पात 

    April 29, 2026

    कोषागार निकासी में सतर्कता बरतने के निर्देश, बिना सत्यापन वेतन भुगतान पर रोक

    April 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चाईबासा गोइलकेरा से बड़ी खबर: मुठभेड़ में एक लाख का इनामी नक्सली ढेर

    सारंडा के ग्रामीण दोहरी मार झेल रहे: नक्सली डर के बीच हाथी भी मचा रहे उत्पात 

    कोषागार निकासी में सतर्कता बरतने के निर्देश, बिना सत्यापन वेतन भुगतान पर रोक

    सराइकेला कोर्ट ने विजय तंतूबाई की रंगदारी सहित एस टी/एस सी, मामले में अग्रिम जमानत याचिका रिजेक्ट

    मंडल कारा व कल्याण योजनाओं की समीक्षा, पीवीटीजी सर्वे में तेजी लाने के निर्देश

    भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा, मुआवजा भुगतान में तेजी लाने के निर्देश

    कस्तूरबा गांधी एवं बालिका आवासीय विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा, गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई

    जामताड़ा में विधि, सहकारिता, सांख्यिकी एवं नीलाम पत्र शाखा के कार्यों की समीक्षा

    विधायक ने 4.75 करोड़ से चार सड़कों का शिलान्यास, निर्माण में लापरवाही पर ठेकेदार को फटकार

    जादूगोड़ा प्लस टू भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप, घटिया सामग्री व कम मजदूरी पर झामुमो का विरोध

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.