Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ईंट भट्ठे पर निगरानी कर रहे युवक की संदिग्ध मौत नीमडीह थाना क्षेत्र के मुरु गांव की घटना, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ईंट भट्ठे पर निगरानी कर रहे युवक की संदिग्ध मौत नीमडीह थाना क्षेत्र के मुरु गांव की घटना, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ईंट भट्ठे पर निगरानी कर रहे युवक की संदिग्ध मौत नीमडीह थाना क्षेत्र के मुरु गांव की घटना, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला। जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत नीमडीह थाना क्षेत्र के मुरु गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर निगरानी कर रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक के साथ दहशत का माहौल है।

    मृतक की पहचान 41 वर्षीय खितिस चंद्र महतो के रूप में हुई है, जो मुरु गांव के निवासी थे। जानकारी के अनुसार मंगलवार को भट्ठे में ईंट पकाने के लिए आग लगाई गई थी। देर शाम भोजन के बाद खितिस चंद्र महतो भट्ठे की देखरेख के लिए घर से निकले थे, लेकिन रातभर वापस नहीं लौटे।

    बुधवार सुबह संपर्क नहीं होने पर परिजनों और ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की। तलाशी के दौरान भट्ठे के समीप उनका शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही नीमडीह थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

    थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी ने बताया कि शव पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।

    पुलिस प्राकृतिक कारण, गैस के प्रभाव, दुर्घटना या अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

    घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि सच्चाई सामने आ सके।

    ईंट भट्ठे पर निगरानी कर रहे युवक की संदिग्ध मौत नीमडीह थाना क्षेत्र के मुरु गांव की घटना पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोलाबीरा में बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने कर दी भिखारिन की पिटाई, पुलिस ने बचाया।
    Next Article उधारी के विवाद में युवक की गला रेतकर हत्या, चक्रधरपुर में फैली दहशत

    Related Posts

    व्हेल की उल्टी की तस्करी का भंडाफोड़, 2 करोड़ से ज्यादा की एम्बरग्रीस जब्त

    August 4, 2026

    महाराष्ट्र सरकार ने स्कूलों में जंक फूड पर लगाया प्रतिबंध, स्वस्थ भविष्य की ओर कदम

    August 4, 2026

    वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़: वसई पुलिस ने जब्त की 2 करोड़ की एम्बरग्रीस, पांच गिरफ्तार

    August 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संवाद से समाधान: महावीर दर्शन में संवाद की संस्कृति और समाधान की दिशाएं

    व्हेल की उल्टी की तस्करी का भंडाफोड़, 2 करोड़ से ज्यादा की एम्बरग्रीस जब्त

    महाराष्ट्र सरकार ने स्कूलों में जंक फूड पर लगाया प्रतिबंध, स्वस्थ भविष्य की ओर कदम

    वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़: वसई पुलिस ने जब्त की 2 करोड़ की एम्बरग्रीस, पांच गिरफ्तार

    वसई में एम्बरग्रीस तस्करी का भंडाफोड़: 2 करोड़ की व्हेल उल्टी जब्त, पांच गिरफ्तार

    महाराष्ट्र सरकार ने स्कूलों में जंक फूड पर लगाया प्रतिबंध, स्वस्थ बचपन की पहल

    संवाद से समाधान: महावीर दर्शन में संवाद की संस्कृति और समाधान की दिशाएं

    प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत: बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा का अहंकार चकनाचूर

    महाराष्ट्र सरकार की सराहनीय पहल: स्कूलों में जंक फूड पर प्रतिबंध, स्वस्थ भविष्य की ओर

    बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की जीत ने दिया अहंकार के अंत का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.