अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई रहेगी जारी : कृष्ण कुमार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जेएनएसी ने सोनारी क्षेत्र के 152 बी ब्लॉक, सोनारी पोस्ट ऑफिस के समीप स्थित एक अनधिकृत निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

जानकारी के अनुसार, उक्त निर्माण के संबंध में जेएनएसी द्वारा पहले ही मालिक सुलेमान केरकेट्टा को नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने तथा स्वयं अवैध निर्माण हटाने का निर्देश दिया गया था। निर्धारित समयावधि के भीतर न तो वैध कागजात प्रस्तुत किए गए और न ही निर्माण हटाया गया।
इसके बाद जेएनएसी के उप नगर आयुक्त ने संबंधित नियमों के तहत कार्रवाई का आदेश जारी किया। आदेश के अनुपालन में प्रशासनिक टीम पुलिस बल की उपस्थिति में स्थल पर पहुंची और अनधिकृत निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी

