जमशेदपुर जिले के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था संधारण एवं भीड़-नियंत्रण के दृष्टिगत ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी की जा रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। साथ ही जिन भी पूजा पंडालों मे अधिक भीड़ होती है, वंहा ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी होती है तो ड्रोन कैमरे के माध्यम से यह पता लगाया जा सके की इस घटना के पीछे कौन है, जमशेदपुर मे बंगाल की तर्ज पर दुर्गा पूजा होती है, वंही शहर मे एक से बढ़ कर एक पूजा पंडाल का निर्माण भी होता है, जंहा लाखों भक्त पूजा घूमने निकलते है, जिन जिन जगहों पर काफी भीड़ होती है, उन पूजा पंडालों मे जिला प्रशासन का ड्रोन कैमरा काम कर रहा है, ड्रोन के माध्यम से भीड़ को नियंत्रण करने के लिए भी पुलिस काम काम कर रही है, ताकि दुर्गा पूजा शांति माहौल मे मनाया जा सके।

