Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिरसानगर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के विस्तार की मांग को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात अतिरिक्त भवन व चहारदीवारी निर्माण की शीघ्र स्वीकृति मांगी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बिरसानगर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के विस्तार की मांग को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात अतिरिक्त भवन व चहारदीवारी निर्माण की शीघ्र स्वीकृति मांगी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिरसानगर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के विस्तार की मांग को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात अतिरिक्त भवन व चहारदीवारी निर्माण की शीघ्र स्वीकृति मांगी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने बिरसानगर (जोन-05) स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के विस्तार को लेकर राज्य सरकार से ठोस पहल की मांग की है। उन्होंने झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को उनके विधानसभा स्थित कक्ष में पत्र सौंपते हुए स्वास्थ्य केन्द्र के लिए अतिरिक्त भवन निर्माण एवं चहारदीवारी की ऊंचाई बढ़ाने की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है। विधायक पूर्णिमा साहू ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि बिरसानगर, जोन-05 स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में वर्तमान में भवन तो उपलब्ध है, किन्तु बढ़ती मरीजों की संख्या और स्वास्थ्य सेवाओं के निरंतर विस्तार के कारण मौजूदा भवन अब अपर्याप्त साबित हो रहा है। विशेषकर भीड़भाड़ के समय मरीजों को समुचित स्थान उपलब्ध कराने, स्वास्थ्यकर्मियों को व्यवस्थित ढंग से कार्य संपादित करने तथा विभागीय बैठकों और विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा पत्रांक NUHM/2023/789 दिनांक 20 सितंबर 2025 के माध्यम से भी अतिरिक्त भवन निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया गया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान भवन के सामने पर्याप्त भूमि उपलब्ध है, जिस पर नए भवन का निर्माण संभव है।

    पूर्णिमा साहू ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य केन्द्र की संपत्ति को असामाजिक तत्वों से सुरक्षित रखने के लिए चहारदीवारी की ऊंचाई बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है, जिससे परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि बिरसानगर क्षेत्र की बड़ी आबादी इस स्वास्थ्य केन्द्र पर निर्भर है, ऐसे में आधारभूत संरचना का सुदृढ़ होना आवश्यक है, जिससे आम नागरिकों को बेहतर और सुचारु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।  वहीं, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सभी आवश्यकताओं पर शीघ्र पहल का भरोसा दिया है।

    बिरसानगर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के विस्तार की मांग को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात अतिरिक्त भवन व चहारदीवारी निर्माण की शीघ्र स्वीकृति मांगी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाढ़े 3 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं को मिली प्रशासनिक स्वीकृति सरयू राय के तारांकित प्रश्न के उत्तर में विधानसभा में आया जवाब
    Next Article एनसीईआरटी-सीबीएसई निदेशक पर कार्रवाई की मांग न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का उल्लेख बर्दाश्त नहीं: कुलबिंदर सिंह

    Related Posts

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    June 20, 2026

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    June 20, 2026

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    ब्रिक्स मंच” पर चमकी जमशेदपुर की कला, सुमन प्रसाद ने बढ़ाया झारखंड का मान

    जमशेदपुर शुक्रवार को देर रात बड़ा हादसा टला, वोल्टास गोलचक्कर पर 22 चक्का ट्रेलर डिवाइडर से टकराया, चालक गंभीर

    मरीज की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, एमजीएम अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदने जा रहे मरीज को बचाया

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार जमशेदपुर के साकची क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब अभिषेक जुबली दुकान के सामने एक युवक द्वारा गोली चलाए जाने की चर्चा तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक कथित तौर पर फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गया, जिसके बाद आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना फैलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने इस तरह की किसी भी घटना से स्पष्ट रूप से इनकार किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साकची क्षेत्र में फायरिंग की कोई पुष्टि नहीं हुई है और न ही किसी व्यक्ति के घायल होने या नुकसान पहुंचने की सूचना मिली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

    ब्रह्मर्षि विकास मंच बागबेड़ा इकाई की बैठक संपन्न, समाज के बीच पहुंचकर शिक्षा और जनसमस्याओं पर काम करने का लिया संकल्प

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.