Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साढ़े 3 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं को मिली प्रशासनिक स्वीकृति सरयू राय के तारांकित प्रश्न के उत्तर में विधानसभा में आया जवाब
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    साढ़े 3 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं को मिली प्रशासनिक स्वीकृति सरयू राय के तारांकित प्रश्न के उत्तर में विधानसभा में आया जवाब

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साढ़े 3 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं को मिली प्रशासनिक स्वीकृति सरयू राय के तारांकित प्रश्न के उत्तर में विधानसभा में आया जवाब

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मानगो नगर निगम की 3 करोड़ 62 लाख 35 हजार 250 रुपये की छह विकास योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इसकी जानकारी विधानसभा में विधायक सरयू राय के तारांकित प्रश्न के उत्तर में दी गई। विभागीय स्वीकृत्यादेश संख्या-136, दिनांक 24 फरवरी 2026 के तहत स्वीकृति प्रदान की गई है।

    बुधवार को सदन में मुद्दा उठाते हुए सरयू राय ने कहा कि ये योजनाएं अप्रैल 2025 से लंबित थीं और पिछले दस महीनों से प्रशासनिक स्वीकृति की प्रतीक्षा में थीं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं पर राज्य सरकार के खजाने से कोई राशि खर्च नहीं होनी है, क्योंकि निधि मानगो नगर निगम के पास उपलब्ध है।

    राय ने बताया कि प्रशासनिक स्वीकृति के लिए वे अप्रैल 2025 से अब तक तीन बार विभागीय मंत्री और तीन बार विभागीय सचिव से मिल चुके हैं। उन्होंने टिप्पणी की कि ऐसा प्रतीत होता है कि नगर विकास विभाग की कार्यसंस्कृति में ही कोई खोट है, अन्यथा तकनीकी स्वीकृति एक वर्ष पहले मिल जाने के बावजूद प्रशासनिक स्वीकृति में इतनी देरी क्यों होती?

    सदन में जवाब देते हुए नगर विकास मंत्री ने बताया कि संबंधित छह योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है। इस पर सरयू राय ने कहा कि यदि उन्होंने विधानसभा में प्रश्न नहीं उठाया होता, तो संभवतः स्वीकृति में और विलंब होता।

    स्वीकृत योजनाओं में वार्ड संख्या-9 में विभिन्न स्थानों पर आरसीसी नाली निर्माण, वार्ड संख्या-10 में वृद्ध नागरिकों के लिए शेल्टर होम निर्माण तथा मानगो नगर निगम कार्यालय के समीप जी-2 भवन निर्माण शामिल हैं।

    इन योजनाओं की स्वीकृति से मानगो नगर निगम क्षेत्र में आधारभूत संरचना सुदृढ़ होने और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

    साढ़े 3 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं को मिली प्रशासनिक स्वीकृति सरयू राय के तारांकित प्रश्न के उत्तर में विधानसभा में आया जवाब
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनीरज सिंह की कार्यशैली पर उठे सवाल, संध्या सिंह की उम्मीदवारी पर छाया सियासी साया ! अमन शांडिल्य 
    Next Article बिरसानगर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के विस्तार की मांग को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात अतिरिक्त भवन व चहारदीवारी निर्माण की शीघ्र स्वीकृति मांगी

    Related Posts

    UCIL में ठेका मजदूरों के बकाया वेतन और बोनस पर भड़की यूनियन, प्रबंधन को लिखा पत्र

    October 21, 2026

    काण्ड्रा में 75वें वर्ष पर रावण दहन, उमड़े हजार दर्शक

    October 21, 2026

    जमशेदपुर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन: श्रद्धा, उत्साह और कड़ी सुरक्षा के बीच विदाई

    October 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    UCIL में ठेका मजदूरों के बकाया वेतन और बोनस पर भड़की यूनियन, प्रबंधन को लिखा पत्र

    काण्ड्रा में 75वें वर्ष पर रावण दहन, उमड़े हजार दर्शक

    जमशेदपुर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन: श्रद्धा, उत्साह और कड़ी सुरक्षा के बीच विदाई

    चार दिवसीय ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर संपन्न

    हल्दीपोखर में ताला तोड़कर 30 हजार नकद और जेवरात की चोरी

    नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई, पोटका में धूमधाम से मना दशहरा

    गम्हरिया-कांड्रा में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ दुर्गोत्सव

    विजयादशमी पर रावण दहन: जमशेदपुर में निकली भव्य शोभायात्रा, विकास सिंह ने किया पुतला दहन

    एकता और भाईचारे के साथ संपन्न हुआ वास्तु विहार वेलफेयर सोसाइटी का मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन

    कदमा में पेट्रोल पंप के पास हंगामा: नशे में युवकों ने की मारपीट और पथराव, कर्मचारी घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.