अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज, गम्हरिया मंडल इकाई की बैठक छोटा ग़म्हरिया में आयोजित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया।अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज, गम्हरिया मंडल इकाई की एक बैठक छोटा ग़म्हरिया में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज के मंडल अध्यक्ष राम प्रवेश चौधरी ने किया। इस दौरान सर्वसम्मति से आगामी एक मार्च को छोटा ग़म्हरिया स्थित शहनाई भवन में पारिवारिक होली मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बताया कि आगामी एक मार्च को संध्या पांच बजे से आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा होली पर आधारित गीत संगीत की प्रस्तुति की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के सभी ब्रह्मर्षि समाज के सदस्यों से कार्यक्रम में सपरिवार शामिल होने की अपील किया है। बैठक में समाज के महासचिव अमित कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रंजन सिंह, बीरेंद्र तिवारी, अमरेश कुमार ईश्वर, मनीष कुमार समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

