Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    Aman OjhaBy Aman OjhaJune 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    यूसीआईएल की भाटिन माइन्स में काम कर रही एमएफबी जियोटेक प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मजदूरों का गुस्सा फूट पड़ा है। मजदूर नेता बाघराय मार्डी ने प्रबंधन को 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए हड़ताल की चेतावनी दी है। आरोप है कि कंपनी ALC कार्यालय के आदेशों और त्रिपक्षीय समझौते का खुलेआम उल्लंघन कर रही है।

     

    क्या है पूरा मामला

    बाघराय मार्डी, पूर्व जिला परिषद सदस्य, ने कई अधिकारियों को भेजे पत्र में गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्र के अनुसार:

     

    *1. वेतन में बड़ा खेल:* ALC की Action Taken Report में साफ निर्देश था कि जिस पदनाम पर कर्मचारी काम कर रहे हैं, उसी श्रेणी के हिसाब से वेतन-भत्ता दिया जाए। लेकिन कंपनी उच्च श्रेणी का काम निम्न श्रेणी के वेतन पर करा रही है। यह श्रम कानूनों और प्राकृतिक न्याय के खिलाफ है।

     

    *2. समझौते को ठेंगा:* ALC कार्यालय में हुए सुलह-समझौते और सहमत बिंदुओं का MFB जियोटेक पालन नहीं कर रही। केवल कैंटीन शुरू कर देने से समस्याएं खत्म नहीं होतीं।

     

    *3. लंबित हैं ये मुद्दे:*

    – नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए गए

    – VTC राशि का भुगतान बकाया

    – पदनाम के अनुसार वेतन निर्धारण नहीं

    – अन्य सहमत बिंदुओं पर कोई कार्रवाई नहीं

     

    *72 घंटे का अल्टीमेटम*

    पत्र में साफ लिखा है, “यदि ठोस एवं संतोषजनक निष्कर्ष नहीं दी जाती है तो 72 घंटे के पश्चात यूसील प्रबंधन एवं एमएफबी जियोटेक के विरुद्ध हड़ताल के लिए मजदूर व ग्रामीण बाध्य हो जाएंगे।” चेतावनी दी गई है कि इस दौरान ‘नो वर्क नो पे’ लागू नहीं होगा और औद्योगिक परिसर में अशांति की पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन पर होगी।

     

    *किस-किस को भेजी गई कॉपी*

    मजदूर नेता ने इस पत्र की प्रतिलिपि घाटशिला और पोटका के विधायकों, पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त, सहायक श्रम आयुक्त, UCIL के उप महाप्रबंधक, ग्रुप ऑफ माइन्स एजेंट, भाटिन माइन्स के खान प्रबंधक, वरीय आरक्षी अधीक्षक समेत 16 अधिकारियों को भेजी है।

    *अब आगे क्या*

    मजदूर यूनियन के इस अल्टीमेटम के बाद भाटिन माइन्स में तनाव का माहौल है। अगर 72 घंटे में समाधान नहीं निकला तो उत्पादन ठप हो सकता है। इससे UCIL के कामकाज पर भी असर पड़ने की आशंका है। मजदूरों का कहना है कि सालों से शोषण सह रहे हैं, अब आर-पार की लड़ाई होगी।

     

    *बॉक्स: प्रमुख मांगें*

    – *पद के अनुसार वेतन*: उच्च श्रेणी का काम कर रहे कर्मचारियों को उसी श्रेणी का वेतन मिले

    – *बकाया भुगतान*: लंबित VTC राशि तुरंत जारी हो

    – *नियुक्ति पत्र*: सभी कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएं

    – *समझौता लागू हो*: त्रिपक्षीय समझौते के सभी बिंदुओं का पालन हो

    वहीं मजदूर का आरोप है कि कैंटीन में भी गुणवत्तापूर्ण खाना नहीं दिया जा रहा है केवल खाना पूर्ति की जा रही है यूसील अधिकारियों और कैंटीन संचालकों के मिलीभगत से मजदूरों को घटिया खाना मिल रहा हे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है
    Next Article राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    Related Posts

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    August 6, 2026

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    August 5, 2026

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कार्रवाई स्थगित करने की मांग

    August 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.