चतरा: एयर एम्बुलेंस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत, सांसद कालीचरण सिंह ने जताया शोक राष्ट्र संवाद संवाददाता चतरा लोकसभा के सांसद श्री कालीचरण सिंह ने सोमवार को रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस के सिमरिया प्रखंड के कसारी पंचायत स्थित चरकी टोंगरी, करम टांड जंगल में दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना को अत्यंत दुखद बताया। इस भीषण हादसे में सात लोगों की असामयिक मृत्यु से सांसद का मन गहराई से व्यथित है। सांसद सिंह ने स्वयं घटना स्थल का दौरा कर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह केवल एक दुर्घटना नहीं है, बल्कि हमारे क्षेत्र के लिए…
Author: dhiraj Kumar
लैंड बैंक, औद्योगिक प्रोत्साहन और एयरपोर्ट पर दे सरकार विशेष ध्यान: सिंहभूम चैम्बर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, जमशेदपुर ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत लगभग ₹1.58 लाख करोड़ के राज्य बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा पर दिए गए फोकस का स्वागत किया है। साथ ही चैम्बर ने औद्योगिक विकास, लैंड बैंक निर्माण, एयरपोर्ट स्थापना और आंतरिक राजस्व वृद्धि की दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की है। चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था, एमएसएमई, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में बढ़ा आवंटन सकारात्मक है। 750…
बजट में रोजगार के वादे, लेकिन जमीनी हकीकत शून्य: अरविंद सिंह बिट्टू पेपर लीक और भर्ती घोटालों से युवाओं का भरोसा टूटा, सरकारी नौकरी की आस में सड़कों पर हैं अभ्यर्थी राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची/जमशेदपुर: झारखंड सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2026–27 का बजट विधानसभा में पेश किए जाने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है। बजट में रोजगार और युवाओं के लिए नई योजनाओं की घोषणाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए अरविंद सिंह बिट्टू ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। अरविंद सिंह बिट्टू ने कहा कि सरकार हर साल बजट भाषण में रोजगार सृजन और युवाओं के…
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के स्वागत के लिए सजधज कर तैयार है झारखंड की धरती; 26 फरवरी को होगा श्री जगन्नाथ स्पिरिचुअल एंड कल्चरल चैरिटेबल सेंटर का भूमि पूजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: झारखंड की पावन धरा एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है। भारत की महामहिम राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, आगामी 26 फरवरी को जमशेदपुर के दौरे पर रहेंगी। अवसर है— श्री जगन्नाथ स्पिरिचुअल एंड कल्चरल चैरिटेबल सेंटर ट्रस्ट के भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम का। महामहिम की गरिमामयी उपस्थिति में होने वाला यह आयोजन राज्य की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।…
जमशेदपुर ब्ल्ड बैंक की टीम के साथ यूनियन की बैठक आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : आगामी 3 मार्च को होने वाले महा रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में यूनियन के सभी पदाधिकारी , तमाम ब्ल्ड कोऑर्डिनेटर, जमशेदपुर ब्ल्ड बैंक की टीम , आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य आदि मौजूद थे। बैठक में ब्ल्ड बैंक के टीम का नेतृत्व संजय चौधरी कर रहे थे। उन्होंने रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विंदुओं, तैयारियों तथा अधिकाधिक संख्या में रक्तदान कराने आदि को लेकर सुझाव दिया।…
कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटिकाएं रिसीविंग सेंटर में जमा, प्रशासनिक निगरानी में पूरी प्रक्रिया संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने के उपरांत तीनों नगर निकायों के मतदान दल कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतपेटिकाओं को गोलमुरी-सह-जुगसलाई प्रखंड परिसर स्थित रिसीविंग सेंटर में सुरक्षित रूप से जमा करा रहे हैं। मतदान समाप्ति के बाद सभी मतदान दल निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार सुरक्षा बलों की निगरानी में रिसीविंग सेंटर पहुंचे। यहां मतपेटिकाओं को विधिवत प्राप्त कर सुरक्षित स्ट्रांग रूम में रखा जा रहा है। पूरी प्रक्रिया प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था…
वोट देने के लिए मतदाता नाम खोजने में रहे परेशान : मेयर प्रत्याशी लक्की सिंह ने कहा इसके पीछे किसी की साजिश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर । मानगो नगर निगम चुनाव में अधिकांश बूथों पर मतदाता का नाम अपने बूथों पर नहीं मिलने से चुनाव आयोग को काफी कोसा । मेयर प्रत्याशी लक्की सिंह ने मतदान केंद्र का भ्रमण के दौरान उन्हें मतदाताओं द्वारा शिकायत मिली कि उनका नाम ऑनलाइन जांच में अमुक बूथ पर रहने के बावजूद उनको दूसरे बूथ पर नाम ट्रांसफर किए जाने बात कही गई , जिससे काफी लोग बिना मत दिए हुए ही निराश होकर…
प्रकृति संरक्षण का पर्व जाहेरडीह में सरहुल महोत्सव राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल ईचगढ प्रखंड क्षेत्र के जाहेरडीह ग्राम में सोमवार को प्रकृति पर्व सरहुल पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। गांव में सुबह से ही उत्सव का माहौल रहा और लोग पारंपरिक वेशभूषा में कार्यक्रम स्थल पर जुटे। माझी बाबा गणेश चंद्र टुडू ने जाहेर स्थान पर इष्ट देवता की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि, हरियाली एवं अच्छी फसल की कामना की। पूजा के बाद समाज के पुरुष, महिलाएं और युवतियां पारंपरिक परिधानों में शामिल हुए और सामूहिक रूप से पर्व की खुशियां मनाईं। समिति के…
कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा से छेड़खानी का आरोप, सीएचसी प्रभारी पर जांच के आदेश से मचा हड़कंप राष्ट्र संवाद संवाददाता चाईबासा स्थित पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर प्रखंड में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी के गंभीर आरोप सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले में जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के प्रभारी डॉ. जयंतो कुमार के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। सिविल सर्जन और जिला शिक्षा पदाधिकारी की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जांच टीम गठित कर दी गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी टोनी प्रेमराज…
सार्वजनिन सरहुल पूजा हरिना में 21 मार्च को होगा, तैयारी समिति का गठन राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका : भूमिज समाज के प्रसिद्ध हरिणा दिशुम जायराथान मे 21 मार्च 2026 को आयोजित होनेवाली दिशुवा हादी बोंगा (सार्वजनिन सरहुल पूजा) को सफल को लेकर एक बैठक का आयोजन रविवार को अध्यक्ष उदय सरदार की अध्यक्षता मे किया गया. इस बैठक मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजन को धूमधाम के साथ शांतिपूर्वक तरीके सफल बनाने का निर्णय लिया गया. मौके पर कहा गया कि आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य अपने अपने जिम्मेदारी का निर्वाह्न करेंगे. इसमें कोष संग्रह…
