पोराडीहा के मुरासाई में 24.39 लाख रुपए की लागत से तालाब का होगा जीर्णोद्धार राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। पोटका प्रखंड अंतर्गत पोराडीहा पंचायत के मुरासाई में विधायक संजीव सरदार ने तालाब जीर्णोद्धार का किया शिलान्यास।लघु सिंचाई प्रमंडल के द्वारा इस तालाब का जीर्णोद्धार होगा। इसका प्राक्कलन राशि 24.39 लाख रुपया है। मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि पहली प्राथमिकता मेरा विकास है। वह विकास भी जनता तथा ग्रामीणों के मांग के आधार पर होगा। उन्होंने कहा कि पोटका का अब तस्वीर बदल रहा है। इस अवसर पर झामुमो नेता सुनील महतो, चंद्रावती महतो, हीरामणि मुर्मू, ग्राम प्रधान गोपाल…
Author: dhiraj Kumar
कांड्रा के पिंड्राबेड़ा मे धूमधाम से मनाया गया सरहुल महोत्सव राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।प्रखंड के पिंड्राबेड़ा गांव में सरहुल महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। नायके बाबा सुनील मार्डी, नायके आयो कंचन मार्डी, मांझी बाबा सोमाय मार्डी और माझी आयो संजोती मार्डी की अगुवाई में आयोजित इस महोत्सव में काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। आदिम सरना धरम जाहेरगाढ़ में आयोजित इस उत्सव के मौके पर जाहेरगाढ़ के संग्राम मार्डी ने कहा कि सरहुल पर्व आदिवासी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो हमें जीवन के महत्व को समझने और प्रकृति के साथ जुड़ने की प्रेरणा देता है। यह पर्व हमें…
दुग्धा की टीम बनी क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया। टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से गम्हरिया के दुग्धा काली मंदिर मैदान में एक दिवसीय अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न गांवों से कई टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता की विजेता दुग्धा की टीम रही जबकि जगन्नाथपुर की टीम उपविजेता रही। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड युवा मोर्चा के जिला सचिव बबलू प्रधान द्वारा दोनों टीमों को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा 58 रन बनाकर सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बने दुग्धा टीम के साहिल प्रधान और 5 विकेट…
कड़ी सुरक्षा के बीच आदित्यपुर नगर निगम के 35 वार्डों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के 35 वार्डों के चुनाव के लिए बनाए गए सभी बूथों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सोमवार को सम्पन्न हो गया। हालांकि इस दौरान कुछ बूथों से दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच आपस में झड़प होने की शिकायत सामने आई, किंतु समय रहते प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद उसे शांत करा दिया गया। शाम पांच बजे जिला निर्वाचन विभाग द्वारा जारी रिजल्ट के अनुसार, आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में अपेक्षा से कम…
गिरिडीह नगर निगम चुनाव में फायरिंग: वार्ड 18 में गोलीबारी, दो घायल, सड़क जाम राष्ट्र संवाद संवाददाता गिरिडीह नगर निगम चुनाव के दौरान वार्ड संख्या 18 में उस समय अफरातफरी मच गई जब दो गुटों के बीच विवाद के बाद गोलीबारी की घटना सामने आई। आरोप है कि शिवम आजाद नामक युवक ने दो व्यक्तियों को गोली मार दी, जिसके बाद इलाके में तनाव और बवाल की स्थिति बन गई। घटना में मो. असलम अंसारी (पिता– मो. इस्लाम अंसारी) तथा समीम अंसारी (पिता– सौकत अंसारी) घायल हो गए। दोनों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह में भर्ती कराया…
भुगतान के बाद यूसीएल अस्पताल में दवा आपूर्ति बहाल, 1.07 करोड़ जारी; डॉक्टरों की कमी से सेवाएं अब भी प्रभावित राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा:यूसीएल अस्पताल में दवाई आपूर्ति ठप होने के मामले को ‘राष्ट्र संवाद’ द्वारा लगातार प्रमुखता से उठाए जाने के बाद सोमवार को यूसील प्रबंधन ने आउटसोर्सिंग कंपनी के के फार्मा को 1 करोड़ 7 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। भुगतान दिसंबर माह तक की दवा आपूर्ति का किया गया है। करीब चार करोड़ रुपये बकाया रहने के कारण कंपनी मरीजों को दवाई उपलब्ध नहीं करा पा रही थी, जिससे मरीजों—खासकर शुगर और बीपी के रोगियों—को भारी…
यूसीआईएल क्षेत्र में पिछले करीब एक महीने से लगे कचरे के अंबार राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा स्थित यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) क्षेत्र में पिछले करीब एक महीने से लगे कचरे के अंबार की आखिरकार सफाई कराई गई। यह कार्रवाई राष्ट्र संवाद के द्वारा लगातार खबरें प्रकाशित होने और जनदबाव बढ़ने के बाद सोमवार को देखने को मिली, जब यूसीआईएल प्रबंधन ने पूरे क्षेत्र में साफ-सफाई अभियान चलवाया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों और भाजपा नेताओं के कड़े रुख के बाद प्रबंधन हरकत में आया। इससे पहले भाजपा जिला मंत्री रोहित सिंह परमार ने यूसीआईएल प्रबंधन को 48 घंटे का…
आदित्यपुर: चुनावी विवाद में युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर राष्ट्र संवाद संवाददाता आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत इच्छापुर ग्वालापाड़ा में एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। घायल की पहचान विशाल कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार को निकाय चुनाव के मतदान के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी विवाद के बाद विशाल कुमार…
जमशेदपुर नगर निकाय चुनाव: रोजे में धूप में खड़ी रहीं महिलाएं, वोटर लिस्ट में ‘मृत’ दिखे जीवित मतदाता राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर नगर निकाय चुनाव के दौरान कई मतदान केंद्रों पर अव्यवस्था को लेकर मतदाताओं में नाराजगी देखी गई। खासकर रोजा रखकर मतदान करने पहुंची मुस्लिम महिलाओं में उस समय आक्रोश बढ़ गया, जब उन्हें तेज धूप में घंटों खड़ा रहना पड़ा। आरोप है कि कुछ केंद्रों पर टेंट की व्यवस्था नहीं की गई थी, जिससे रोजेदार महिलाओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी। मतदाताओं का कहना था कि रोजे की हालत में लंबी कतार और धूप ने स्थिति को और…
जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में हंगामा, बोगस वोटिंग के आरोप पर पोलिंग एजेंट से मारपीट राष्ट्र संवाद संवाददाता जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 9 स्थित बूथ नंबर 1, सेंट जॉन स्कूल में सोमवार दोपहर जमकर हंगामा हुआ। भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह के पोलिंग एजेंट ने बोगस मतदान का आरोप लगाते हुए विरोध दर्ज कराया। आरोप है कि विरोध के बाद प्रतिद्वंदी हिदायत खान के समर्थकों ने एजेंट के साथ मारपीट की और करीब तीन घंटे तक एक कमरे में बंद रखा। इस दौरान एजेंट के दो अन्य समर्थकों के साथ भी धक्का-मुक्की और…
