Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कड़ी सुरक्षा के बीच आदित्यपुर नगर निगम के 35 वार्डों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कड़ी सुरक्षा के बीच आदित्यपुर नगर निगम के 35 वार्डों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कड़ी सुरक्षा के बीच आदित्यपुर नगर निगम के 35 वार्डों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गम्हरिया।आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के 35 वार्डों के चुनाव के लिए बनाए गए सभी बूथों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सोमवार को सम्पन्न हो गया। हालांकि इस दौरान कुछ बूथों से दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच आपस में झड़प होने की शिकायत सामने आई, किंतु समय रहते प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद उसे शांत करा दिया गया। शाम पांच बजे जिला निर्वाचन विभाग द्वारा जारी रिजल्ट के अनुसार, आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में अपेक्षा से कम मतदान हुई। संध्या पांच बजे मतदान की समाप्ति तक मतदान का आंकड़ा सिर्फ 56.06 प्रतिशत रहा। अधिकांश बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की संख्या कम दिखी।

    शहरी क्षेत्रों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में बूथों पर मतदाताओं की लंबी लंबी कतारें लगी रही। प्रात: नौ बजे तक 9.35 प्रतिशत मतदान हो पाया था। उसके बाद बूथों पर मतदाताओं का थोड़ा रुझान दिखा। गम्हरिया स्थित वार्ड चार के बूथ संख्या दो पर एक प्रत्याशी के समर्थक द्वारा मतदाताओं को बरगलाने की शिकायत मिली। इसकी सूचना मिलते ही गम्हरिया के अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार उक्त बूथ पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। इस बीच जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह और एसपी मुकेश कुमार लूणायत द्वारा आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंदों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, विधि व्यवस्था की स्थिति, मतदान केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    कड़ी सुरक्षा के बीच आदित्यपुर नगर निगम के 35 वार्डों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह नगर निगम चुनाव में फायरिंग: वार्ड 18 में गोलीबारी, दो घायल, सड़क जाम
    Next Article दुग्धा की टीम बनी क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता

    Related Posts

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.