Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में हंगामा, बोगस वोटिंग के आरोप पर पोलिंग एजेंट से मारपीट
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में हंगामा, बोगस वोटिंग के आरोप पर पोलिंग एजेंट से मारपीट

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में हंगामा, बोगस वोटिंग के आरोप पर पोलिंग एजेंट से मारपीट

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 9 स्थित बूथ नंबर 1, सेंट जॉन स्कूल में सोमवार दोपहर जमकर हंगामा हुआ। भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह के पोलिंग एजेंट ने बोगस मतदान का आरोप लगाते हुए विरोध दर्ज कराया।
    आरोप है कि विरोध के बाद प्रतिद्वंदी हिदायत खान के समर्थकों ने एजेंट के साथ मारपीट की और करीब तीन घंटे तक एक कमरे में बंद रखा। इस दौरान एजेंट के दो अन्य समर्थकों के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट किए जाने की बात कही गई है।


    घटना की सूचना मिलते ही रिंकू सिंह स्वयं बूथ पर पहुंचीं और धरने पर बैठ गईं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक चुनाव आयोग या जिला प्रशासन हस्तक्षेप नहीं करेगा, वह धरना समाप्त नहीं करेंगी। उनके समर्थन में कई कार्यकर्ता भी मौके पर जुट गए।
    रिंकू सिंह ने संबंधित बूथ का मतदान रद्द करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    सूचना मिलते ही डीएसपी तौकीर आलम मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। डीएसपी ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। कमरे में बंद कर मारपीट किए जाने के आरोपों की जांच की जाएगी और जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविकता स्पष्ट होगी।
    घटना के बाद कुछ देर के लिए क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही, लेकिन प्रशासन की तत्परता से मतदान प्रक्रिया बाधित नहीं हुई। अब सबकी नजर प्रशासनिक जांच और संभावित कार्रवाई पर टिकी

     

    जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में रिंकू सिंह की भारी बहुमत से रिंकू सिंह की होगी जीत : चंपई सोरेन बोगस वोटिंग के आरोप पर पोलिंग एजेंट से मारपीट
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेहरादून में गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड का खुलासा: नोएडा बना साजिश का अड्डा, दो गिरफ्तार, छह पर इनाम
    Next Article जमशेदपुर नगर निकाय चुनाव: रोजे में धूप में खड़ी रहीं महिलाएं, वोटर लिस्ट में ‘मृत’ दिखे जीवित मतदाता

    Related Posts

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    June 6, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    June 6, 2026

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.