स्कूली बच्चों का जंगल से जुड़ाव बढ़ाने की पहल, पांच स्कूलों के नौनिहालों ने किया रांगा पहाड़ का भ्रमण राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा: स्कूली बच्चों का जंगल और प्रकृति से रिश्ता मजबूत करने के उद्देश्य से पर्यावरण चेतना केंद्र, बड़ा सिगदी ने सराहनीय पहल की। रविवार को क्षेत्र के पांच सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को नूतनडीह गांव स्थित रांगा पहाड़ जंगल का शैक्षणिक परिदर्शन कराया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण चेतना केंद्र के निदेशक सिद्धेश्वर सरदार ने किया। इस दौरान बच्चों को जंगल में मिलने वाले विभिन्न पेड़-पौधों, साग-सब्जी, कंदमूल, फल-फूल और जड़ी-बूटियों की पहचान एवं उनकी उपयोगिता के बारे…
Author: dhiraj Kumar
मानगो में बदलाव की आहट: कुमकुम श्रीवास्तव के आवास पर उमड़ा युवा समर्थन “छड़ी छाप” (क्रम संख्या 2) पर मुहर लगाने का युवाओं ने लिया दृढ़ संकल्प राष्ट्र संवाद संवाददाता मानगो, दिनांक 22 फरवरी 2026: आज प्रातः काल मानगो नगर निगम मेयर प्रत्याशी श्रीमती कुमकुम श्रीवास्तव ने अपने आवास पर दिन की शुरुआत ईश्वर के समक्ष माथा टेककर की। उन्होंने मानगो की जनता की सेवा, क्षेत्र के विकास और सकारात्मक परिवर्तन के लिए आशीर्वाद माँगा। यह क्षण केवल एक उम्मीदवार की व्यक्तिगत आस्था का नहीं, बल्कि पूरे मानगो के भविष्य के लिए समर्पण और संकल्प का प्रतीक था। सुबह होते…
माताजी आश्रम में चार दिवसीय रामकृष्ण देव की 191जयंती सह आश्रम का 88 वा वार्षिक उत्सव शुरू माताजी आश्रम एक आदर्श धार्मिक प्रतिष्ठान है : संजीव सरदार राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। माताजी आश्रम हाता में चार भगवादिवसीयन रामकृष्ण देव की 191 वी जयंती सह आश्रम का 88 वा उत्सव के प्रथम दिन धूमधाम से शुरू हुआ। प्रभाती कीर्तन, श्री श्री चंडी पाठ, बिशेष पूजा, रामकृष्ण देव की जीवनी के ऊपर लीलागीति, धर्म सभा जिसमें उदय महाराज, महादेव महाराज, रवीन महाराज, विधायक संजीव सरदार,शेखर दे, डाक्टर अरविंद कुमार लाल करुणामय आदि ने भाग लिया. कमल कांति घोष ने रामकृष्ण संगीत प्रस्तुत…
रक्त दान शिविर में कुल 43 लोगों ने रक्त दान किया राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। विकास समिति पोराडीहा के तत्वाधान में मध्य विद्यालय परिसर में चतुर्थ रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 43 लोगों ने रक्त दान किया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में पंचायत के मुखिया दुखनी माई सरदार तथा भाजपा नेता मनोज कुमार पहुंचकर रक्तदाताओं के हौसले को बढ़ाया। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि रक्त दान महा दान है। इस दान से बढ़कर कोई दान नहीं है। रक्त दान से किसी का प्राण बचाया जा सकता है। हर व्यक्ति को रक्त दान करना चाहिए।…
स्वच्छता पखवाड़ा पर सवाल: जादूगोड़ा यूसीआईएल कॉलोनी में गंदगी का अंबार, 48 घंटे की चेतावनी राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा :यूसीआईएल द्वारा 16 से 28 फरवरी तक स्वच्छता पखवाड़ा 2026 मनाए जाने के दावों के बीच जादूगोड़ा कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में गंदगी की गंभीर स्थिति सामने आई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले करीब एक महीने से कचरे की नियमित सफाई नहीं होने के कारण जगह-जगह कचरे के ढेर, ओवरफ्लो डस्टबिन और नालियों से उठती बदबू ने हालात बदतर कर दिए हैं। टेंडर समाप्त, सफाई ठप जानकारी के अनुसार, कॉलोनी की साफ-सफाई का टेंडर महीनों पहले समाप्त…
यूसील नरवापहाड़ में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत अभियान, कॉलोनी की सफाई पर उठे सवाल राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा: डीएई (परमाणु ऊर्जा विभाग) के निर्देशानुसार 16 फरवरी से 28 फरवरी तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में यूसील नरवापहाड़ में 21 फरवरी 2026 को सीआईएसएफ बैरक एवं सिक्योरिटी गेट परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। वहीं 22 फरवरी को सी टाइप, डी टाइप क्वार्टर एवं एमटीसी परिसर में भी सफाई अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। साफ-सफाई के बाद नालियों और कूड़ेदान के आसपास ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया…
बाबा श्याम के दरबार में संध्या सिंह ने टेका माथा, मानगो के उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना राष्ट्र संवाद संवाददाता एनडीए समर्थित मानगो नगर निगम की प्रत्याशी संध्या सिंह ने आज प्रातः बिष्टुपुर स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में विधि-विधान के साथ दर्शन-पूजन किया। उन्होंने बाबा श्याम के दरबार में शीश नवाकर मानगो क्षेत्र की जनता के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय भविष्य की कामना की। पूजन के उपरांत श्रीमती संध्या सिंह ने कहा कि बाबा श्याम की कृपा से मानगो नगर निगम क्षेत्र में विकास, शांति, सौहार्द और समरसता का मार्ग और अधिक सशक्त होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ईश्वर…
दिवंगत शीतल रजक के परिजनों से मिलीं संध्या सिंह, जताई गहरी शोक संवेदना राष्ट्र संवाद संवाददाता भाजपा युवा मोर्चा उलिडीह मंडल के महामंत्री सह वार्ड संख्या 33 के प्रत्याशी रहे दिवंगत शीतल रजक के आवास पर मानगो नगर चुनाव एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह पहुँचीं। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की एवं दुःख की इस घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया। श्रीमती सिंह ने कहा कि दिवंगत शीतल रजक भारतीय जनता पार्टी संगठन के एक निष्ठावान, कर्मठ एवं जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले समर्पित सिपाही थे। वे समाज के एक ऊर्जावान युवा के…
संताली प्रतिभा खोज परीक्षा संपन्न, 28 फरवरी को रिजल्ट राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल में होलों गाडा संताली प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। यह परीक्षा होलों गाडा संताली पत्रिका कमेटी की ओर से आयोजित की गई। प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड राज्य स्तर पर प्रत्येक वर्ष किया जाता है। इस प्रतिभा खोज परीक्षा का मुख्य उद्देश्य संताली समाज की सामाजिक, सांस्कृतिक परंपराओं, रीति-रिवाजों, संताली भाषा एवं ओलचिकी लिपि को जन-जन तक पहुंचाना है। आयोजन समिति के अनुसार इस वर्ष परीक्षा के लिए दो केंद्र बनाए गए थे। चांडिल प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामगढ़ परीक्षा केंद्र में 45…
मानगो में महापौर प्रत्याशी संध्या सिंह को धमकी, निष्पक्ष चुनाव को प्रभावित करने का आरोप राष्ट्र संवाद संवाददाता मानगो नगर निगम क्षेत्र चुनाव में महापौर पद की प्रत्याशी संध्या सिंह ने चुनाव प्रचार के दौरान धमकी दिए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने प्रशासन से शिकायत कर निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराने एवं सुरक्षा की मांग की है। संध्या सिंह ने बताया कि दिनांक 22 फरवरी 2026, शनिवार की संध्या लगभग 6:30 बजे, मानगो रोड नंबर-15 स्थित मरीना सिटी क्षेत्र में वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ बूथ प्रबंधन की जानकारी प्राप्त कर रही थीं। इसी दौरान…
