Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वच्छता पखवाड़ा पर सवाल: जादूगोड़ा यूसीआईएल कॉलोनी में गंदगी का अंबार, 48 घंटे की चेतावनी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    स्वच्छता पखवाड़ा पर सवाल: जादूगोड़ा यूसीआईएल कॉलोनी में गंदगी का अंबार, 48 घंटे की चेतावनी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वच्छता पखवाड़ा पर सवाल: जादूगोड़ा यूसीआईएल कॉलोनी में गंदगी का अंबार, 48 घंटे की चेतावनी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जादूगोड़ा :यूसीआईएल द्वारा 16 से 28 फरवरी तक स्वच्छता पखवाड़ा 2026 मनाए जाने के दावों के बीच जादूगोड़ा कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में गंदगी की गंभीर स्थिति सामने आई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले करीब एक महीने से कचरे की नियमित सफाई नहीं होने के कारण जगह-जगह कचरे के ढेर, ओवरफ्लो डस्टबिन और नालियों से उठती बदबू ने हालात बदतर कर दिए हैं।


    टेंडर समाप्त, सफाई ठप
    जानकारी के अनुसार, कॉलोनी की साफ-सफाई का टेंडर महीनों पहले समाप्त हो चुका है, जिसके बाद से नियमित सफाई कार्य प्रभावित है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।


    शिकायत और विरोध के बावजूद हालात जस के तस
    दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों ने यूसीआईएल प्रबंधन से कई बार शिकायत की। हाल ही में दुकानदारों ने रैली निकालकर विरोध दर्ज कराया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटे के भीतर सफाई व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो कॉलोनी का कचरा यूसीआईएल गेट और अधिकारियों के आवास के सामने फेंका जाएगा।

    भाजपा जिला मंत्री (पूर्वी सिंहभूम) रोहित सिंह परमार ने कहा कि कंपनी से महज 500 मीटर की दूरी पर लगे डस्टबिनों में एक महीने से कचरा जमा है। उन्होंने इसे स्वच्छ भारत अभियान की खुली अनदेखी बताते हुए कहा कि यदि तत्काल सफाई नहीं हुई तो जनआंदोलन किया जाएगा।

    स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में पानी, बिजली, स्वास्थ्य, सड़क और नाली की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं है। गंदे पानी की आपूर्ति और एम्बुलेंस सुविधा के अभाव से गंभीर मरीजों को टाटा अस्पताल तक ले जाने में दिक्कत होती है।

    स्वच्छता पखवाड़ा के दावों के बीच जमीनी हकीकत पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना है कि यूसीआईएल प्रबंधन जनता की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करता है या मामला केवल कागजी औपचारिकता तक सीमित रह जाता है।

    48 घंटे की चेतावनी स्वच्छता पखवाड़ा पर सवाल: जादूगोड़ा यूसीआईएल कॉलोनी में गंदगी का अंबार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूसील नरवापहाड़ में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत अभियान, कॉलोनी की सफाई पर उठे सवाल
    Next Article रक्त दान शिविर में कुल 43 लोगों ने रक्त दान किया

    Related Posts

    भदानीनगर महुआ टोला में ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही से अत्यधिक बिल आने का विरोध किया गया

    July 18, 2026

    जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, नौ गिरफ्तार; 27 मोबाइल, 39 सिम कार्ड और एक टैब जब्त ।

    July 18, 2026

    कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भदानीनगर महुआ टोला में ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही से अत्यधिक बिल आने का विरोध किया गया

    जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, नौ गिरफ्तार; 27 मोबाइल, 39 सिम कार्ड और एक टैब जब्त ।

    कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    जमशेदपुर: बिष्टुपुर बाजार की दो दुकानों में सेंधमारी, करीब 1.90 लाख रुपये नकद लेकर फरार हुए चोर

    हमको पैसा दिलवा दीजिए, नहीं तो हम मर जाएंगे…” : पांच माह से मानदेय नहीं मिलने पर एमजीएम अस्पताल में रो पड़ी महिला होमगार्ड, आत्महत्या की दी चेतावनी

    18 जुलाई: संपूर्ण क्रांति आंदोलन के शहीद छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि

    18 जुलाई: संपूर्ण क्रांति आंदोलन के शहीद छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि

    साकची टिन शेड फल मंडी में फल की कीमत को लेकर बवाल, मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    विद्युत विभाग के बरबीघा एसडीओ राहुल कुमार का शराब पीते वीडियो वायरल

    पूर्णिमा साहू ने दिशा बैठक के 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.