Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो में महापौर प्रत्याशी संध्या सिंह को धमकी, निष्पक्ष चुनाव को प्रभावित करने का आरोप
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मानगो में महापौर प्रत्याशी संध्या सिंह को धमकी, निष्पक्ष चुनाव को प्रभावित करने का आरोप

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो में महापौर प्रत्याशी संध्या सिंह को धमकी, निष्पक्ष चुनाव को प्रभावित करने का आरोप

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    मानगो नगर निगम क्षेत्र चुनाव में महापौर पद की प्रत्याशी संध्या सिंह ने चुनाव प्रचार के दौरान धमकी दिए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने प्रशासन से शिकायत कर निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराने एवं सुरक्षा की मांग की है।

     

    संध्या सिंह ने बताया कि दिनांक 22 फरवरी 2026, शनिवार की संध्या लगभग 6:30 बजे, मानगो रोड नंबर-15 स्थित मरीना सिटी क्षेत्र में वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ बूथ प्रबंधन की जानकारी प्राप्त कर रही थीं। इसी दौरान पूर्व मंत्री बना गुप्ता के करीबी बताए जा रहे उपेंद्र सिंह उर्फ मस्तान सिंह मौके पर पहुंचे।

     

    आरोप है कि उपेंद्र सिंह, जिनका पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है और जिनके गैंगस्टर गिरोह से जुड़े होने की चर्चा रही है, उन्होंने वहां मौजूद बूथ देख रहे कार्यकर्ता पप्पू सिंह एवं स्वयं संध्या सिंह को खुलेआम धमकी दी। उन्होंने कहा कि “देख लेंगे, बर्बाद कर देंगे”, जिससे वहां भय का माहौल उत्पन्न हो गया।

     

    संध्या सिंह ने कहा कि उक्त व्यक्ति आपराधिक प्रवृत्ति का है और चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से इस प्रकार की हरकत कर रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे तत्वों की गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जाए और क्षेत्र में निष्पक्ष, भयमुक्त चुनाव संपन्न कराया जाए।

     

    उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि घटना से संबंधित वीडियो फुटेज उपलब्ध है, जिसे आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन को सौंपा जाएगा। साथ ही उन्होंने स्वयं एवं अपने कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के लिए समुचित व्यवस्था किए जाने की मांग की है।

    निष्पक्ष चुनाव को प्रभावित करने का आरोप मानगो में महापौर प्रत्याशी संध्या सिंह को धमकी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रोजेक्ट उल्लास’ के तहत पोटका में निःशुल्क मिर्गी जांच शिविर, 90 मरीजों की हुई स्क्रीनिंग
    Next Article संताली प्रतिभा खोज परीक्षा संपन्न,  28 फरवरी को रिजल्ट

    Related Posts

    नाला थाना मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर रोज की तरह चल रहा है अवैध लॉटरी का कारोबार,कब होगी कार्रवाई?

    September 6, 2026

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन: हार्ट अटैक से मौत, झारखंड में शोक की लहर

    September 6, 2026

    हल्दीपोखर में बेलगाम अवैध लॉटरी का खेल, रोजाना लाखों के कारोबार का आरोप

    September 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नाला थाना मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर रोज की तरह चल रहा है अवैध लॉटरी का कारोबार,कब होगी कार्रवाई?

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन: हार्ट अटैक से मौत, झारखंड में शोक की लहर

    हल्दीपोखर में बेलगाम अवैध लॉटरी का खेल, रोजाना लाखों के कारोबार का आरोप

    ठाणे में दिखा सूर्यकुमार यादव का जलवा: प्रो गोविंदा लीग के एंबेसडर ने कहा— ओलंपिक तक पहुंचेगा हमारा दहीहंडी खेल

    पुलिस सभा में जवानों की समस्याओं पर हुई चर्चा, एसपी ने दिया समाधान का भरोसा

    साकची बंगाल क्लब में ‘एनिग्मा’ की चार दिवसीय प्रदर्शनी शुरू

    विद्या भारती के एक हजार नए विद्यालय: बंगाल में भारतीय शिक्षा-दृष्टि को बल

    भूत-प्रेत का भय दिखाकर महिला से ठगी, आभूषण लेकर दो युवक फरार

    पाकिस्तान का मास्टरस्ट्रोक या सेल्फ गोल? मक्का पैक्ट का भू-राजनीतिक विश्लेषण

    ठाणे की दहीहंडी में सुनील शेट्टी का जलवा, मराठी बोलकर जीता सभी का दिल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.