Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रोजेक्ट उल्लास’ के तहत पोटका में निःशुल्क मिर्गी जांच शिविर, 90 मरीजों की हुई स्क्रीनिंग
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    प्रोजेक्ट उल्लास’ के तहत पोटका में निःशुल्क मिर्गी जांच शिविर, 90 मरीजों की हुई स्क्रीनिंग

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ‘प्रोजेक्ट उल्लास’ के तहत पोटका में निःशुल्क मिर्गी जांच शिविर, 90 मरीजों की हुई स्क्रीनिंग

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर/पोटका: ‘प्रोजेक्ट उल्लास’ के तहत मिर्गी रोगियों की निःशुल्क जांच, उपचार एवं दवा वितरण के उद्देश्य से पोटका प्रखंड के आसनबनी और कालिकापुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में एम्स, नई दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति में कुल 90 मरीजों की स्क्रीनिंग कर उन्हें चिकित्सीय परामर्श और नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

    उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की पहल पर जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों में क्रमवार विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य मिर्गी रोग से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना, वैज्ञानिक उपचार के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा मरीजों को समय पर समुचित इलाज उपलब्ध कराना है।

    उपायुक्त ने कहा कि मिर्गी मरीजों की समय पर स्क्रीनिंग और नियमित उपचार से रोग पर नियंत्रण संभव है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि परिवार या आसपास यदि किसी को मिर्गी की समस्या हो तो उसे शिविर में लाकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श अवश्य दिलाएं।

    तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत 23 फरवरी 2026 को पोटका प्रखंड के शंकरदा, हरिना एवं हल्दीपोखर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

    90 मरीजों की हुई स्क्रीनिंग प्रोजेक्ट उल्लास’ के तहत पोटका में निःशुल्क मिर्गी जांच शिविर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसारंडा-जादूगोड़ा में रेडिएशन का खतरा! 100 में 30 महिलाओं का गर्भपात, विकलांग जन्म के बढ़ते मामले 10 गांवों में ग्राउंड सर्वे, सहिया-सेविका के साथ पड़ताल; डॉक्टरों ने जताई चिंता
    Next Article मानगो में महापौर प्रत्याशी संध्या सिंह को धमकी, निष्पक्ष चुनाव को प्रभावित करने का आरोप

    Related Posts

    पूर्णिमा साहू ने दिशा बैठक के 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    July 18, 2026

    स्पा सेंटरों की आड़ में देहव्यापार: ठाणे क्राइम ब्रांच ने महिला एजेंट को दबोचा

    July 18, 2026

    हाइड्रोजन ट्रेन: भविष्य की ऊर्जा और लोकतांत्रिक मर्यादा का सवाल

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्णिमा साहू ने दिशा बैठक के 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    स्पा सेंटरों की आड़ में देहव्यापार: ठाणे क्राइम ब्रांच ने महिला एजेंट को दबोचा

    हाइड्रोजन ट्रेन: भविष्य की ऊर्जा और लोकतांत्रिक मर्यादा का सवाल

    शाह-योगी मुलाकात ने बदली यूपी चुनाव 2027 की सियासी बिसात

    हल्की बारिश में ईस्ट प्लांट बस्ती जलमग्न, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने लिया जायजा*

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के जन्मदिवस पर बधाइयों का तांता, आवास पर दिनभर रहा उत्सव का माहौल

    मलेरिया नियंत्रण को लेकर पोटका में ग्राम प्रधानों की बैठक, जनजागरूकता पर जोर

    दिशा बैठक से छूटे 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे के शहर आगमन पर भव्य स्वागत, ग्रामीण योजनाओं पर गहन विमर्श

    तुलसी सारस्वत सम्मान 2026 से सम्मानित होंगे आचार्य हरेराम त्रिपाठी ‘चेतन’

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.