Author: dhiraj Kumar

देहरादून में गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड का खुलासा: नोएडा बना साजिश का अड्डा, दो गिरफ्तार, छह पर इनाम राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर/देहरादून: 13 फरवरी की सुबह देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल स्थित जिम के बाहर हुई कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या की गुत्थी को उत्तराखंड एसटीएफ और दून पुलिस ने सुलझा लिया है। जांच में सामने आया है कि यह वारदात अचानक नहीं, बल्कि कई महीनों की सुनियोजित साजिश का नतीजा थी। पुलिस के अनुसार, शूटरों ने मौके का इंतजार कर 7.65 बोर की विदेशी पिस्टल से विक्रम पर तीन गोलियां दागीं। पहली गोली सिर में लगी, जबकि दो…

Read More

नगरपालिका चुनाव 2026: जिले में 53.40% मतदान, 27 फरवरी को होगी मतगणना तीनों निकायों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) श्री कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय में आयोजित प्रेस वार्ता में नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत संपन्न मतदान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद एवं चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से मतदान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि जिले के कुल 70 वार्डों के 249 मतदान केन्द्रों पर मतदान कराया गया। कुल 2,53,711 मतदाताओं में से 1,35,536 मतदाताओं ने अपने…

Read More

केड़िया परिवार ने पेश की मिसाल, 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला सहित घर की महिलाओं ने किया मतदान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:नगर निगम चुनाव में जमशेदपुर के प्रसिद्ध केड़िया परिवार ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। परिवार की 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला समेत घर की अन्य महिलाओं ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उम्र के इस पड़ाव पर भी बुजुर्ग महिला का उत्साह देखते ही बन रहा था। परिवार के सदस्यों ने बताया कि मतदान लोकतंत्र का महापर्व है और इसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। घर की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर मतदान…

Read More

मानगो नगर निगम चुनाव: शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, एनडीए मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह ने जताया मतदाताओं का आभार राष्ट्र संवाद संवाददाता मानगो नगर निगम चुनाव के तहत आज मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो गई। इस अवसर पर एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह ने लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले सभी मतदाताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। श्रीमती संध्या सिंह ने कहा कि मानगो की जागरूक जनता ने भारी संख्या में मतदान कर लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत किया है। उन्होंने मतदाताओं के विश्वास और समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि जनता…

Read More

गलत जवाब देने पर अधिकारियों पर अवमानना की कार्रवाई हो: सरयू राय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बन्ना गुप्ता अश्लील वीडियो प्रकरण को लेकर विधानसभाध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो को पत्र लिखकर विधानसभा में गलत जवाब देने वाले अधिकारियों पर अवमानना की कार्रवाई की मांग की है। जारी बयान में सरयू राय ने कहा कि वर्ष 2023 में खुद बन्ना गुप्ता ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। विधानसभा में उनके सवाल के जवाब में सरकार की ओर से कहा गया कि एफएसएल जांच रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। 21 फरवरी 2026 को भी…

Read More

चाईबासा में 21 फरवरी शाम 5 बजे से लागू होगी 48 घंटे की मौन अवधि, प्रचार-प्रसार पर पूर्ण प्रतिबंध राष्ट्र संवाद संवाददाता चाईबासा में नगरपालिका आम निर्वाचन को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। आयोग की अधिसूचना संख्या-186 दिनांक 27.01.2026 के अनुसार नगरपालिका चुनाव के लिए मतदान की तिथि 23 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। मतदान 23 फरवरी को अपराह्न 5:00 बजे तक संपन्न होगा। निर्वाचन नियमों के तहत मतदान समाप्ति के नियत समय से 48 घंटे पूर्व अभ्यर्थियों के प्रचार-प्रसार पर विशेष प्रतिबंध लागू हो जाते हैं। इस अवधि को “मौन अवधि” कहा जाता…

Read More

जमशेदपुर में डायन प्रथा के खिलाफ जागरूकता अभियान, मन की मजबूती और भक्ति पर जोर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से विभिन्न स्थानों पर “डायन प्रथा नहीं और नहीं” विषय पर जागरूकता अभियान चलाया गया। संघ के प्रतिनिधि सुनील आनंद ने कहा कि झारखंड अपने 25वें स्थापना वर्ष में भी सामाजिक रूप से पूरी तरह विकसित नहीं हो पाया है और आज भी डायन के संदेह में महिलाओं की हत्या जैसी घटनाएं सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि तंत्र-मंत्र से किसी की हत्या संभव नहीं है और यह पूरी तरह अंधविश्वास है। मंत्र और…

Read More

‘तुलसी भवन में सुप्रसिद्ध साहित्यकार द्वय जानकी बल्लभ शास्त्री एवं सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की जयंती समारोह का आयोजन’ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक “काव्य कलश ” सह हिन्दी के ख्यातिलब्ध साहित्यकार द्वय जानकी बल्लभ शास्त्री एवं सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की जयंती समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के अध्यक्ष श्री सुभाष चन्द्र मुनका तथा संचालन साहित्य समिति की उपाध्यक्ष डाॅo वीणा पाण्डेय ‘भारती’ ने की । जबकि धन्यवाद ज्ञापन साहित्य समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅo यमुना तिवारी व्यथित ने किया । दीप प्रज्वलन के…

Read More

तुष्टिकरण की राजनीति की हद पार कर गई हेमंत सरकार : नंदजी प्रसाद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के मंत्री नंदजी प्रसाद ने राज्यभर में हो रहे नगर निकाय चुनावों को लेकर हेमंत सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि मानगो नगर निगम, जो मुस्लिम बहुल क्षेत्र है, वहां मेयर पद के लिए जानबूझ कर हिन्दू प्रत्याशी सुधा गुप्ता को टिकट दिया गया है। नंदजी प्रसाद ने कहा कि यह हेमंत सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति को दर्शाता है। श्री प्रसाद ने विश्वास जताया कि मानगो नगर निगम…

Read More

डिस्पैच सेंटर से चाकुलिया, जुगसलाई व मानगो की पोलिंग पार्टियां रवाना राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड परिसर स्थित डिस्पैच सेंटर से चाकुलिया नगर पंचायत, जुगसलाई नगर परिषद और मानगो नगर निगम के लिए पोलिंग पार्टियों को विधिवत रवाना किया गया। निर्वाचन कार्य को लेकर सुबह से ही परिसर में चहल-पहल बनी रही और मतदान सामग्री वितरण की प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से संचालित होती रही। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) कर्ण सत्यार्थी ने डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण कर मतदान सामग्रियों एवं मतपेटिकाओं के वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सुनिश्चित करने को…

Read More