Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गलत जवाब देने पर अधिकारियों पर अवमानना की कार्रवाई हो: सरयू राय
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गलत जवाब देने पर अधिकारियों पर अवमानना की कार्रवाई हो: सरयू राय

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गलत जवाब देने पर अधिकारियों पर अवमानना की कार्रवाई हो: सरयू राय

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर:जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बन्ना गुप्ता अश्लील वीडियो प्रकरण को लेकर विधानसभाध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो को पत्र लिखकर विधानसभा में गलत जवाब देने वाले अधिकारियों पर अवमानना की कार्रवाई की मांग की है।

    जारी बयान में सरयू राय ने कहा कि वर्ष 2023 में खुद बन्ना गुप्ता ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। विधानसभा में उनके सवाल के जवाब में सरकार की ओर से कहा गया कि एफएसएल जांच रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। 21 फरवरी 2026 को भी जब उन्होंने यह मुद्दा उठाया तो वही जवाब दोहराया गया।

    सरयू राय का दावा है कि एफएसएल की रिपोर्ट आठ माह पूर्व ही संबंधित न्यायालय में जमा हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि एफएसएल ने जमशेदपुर पुलिस को रिपोर्ट लेने के लिए कहा, लेकिन पुलिस ने उसे प्राप्त नहीं किया। एफएसएल रिपोर्ट में वीडियो को धुंधला बताते हुए स्पष्ट निष्कर्ष निकालने में असमर्थता जताई गई है।

    उन्होंने सवाल उठाया कि जब वीडियो वायरल हुआ था तो वह स्पष्ट दिख रहा था, फिर जांच में धुंधला कैसे हो गया? पुलिस ने एफएसएल को कौन-सा वीडियो भेजा? उन्होंने यह भी कहा कि जिस महिला की पहचान वीडियो में बताई गई थी, उसे चिन्हित नहीं किए जाने की बात सरकार ने कही है, जो संदेह पैदा करती है।

    सरयू राय ने आरोप लगाया कि जांच में खिलवाड़ हो रहा है और गृह विभाग गलतबयानी कर रहा है। उन्होंने इसे विधानसभा की अवमानना बताते हुए विधानसभाध्यक्ष से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

    गलत जवाब देने पर अधिकारियों पर अवमानना की कार्रवाई हो: सरयू राय
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचाईबासा में 21 फरवरी शाम 5 बजे से लागू होगी 48 घंटे की मौन अवधि, प्रचार-प्रसार पर पूर्ण प्रतिबंध
    Next Article होलाष्टक को लेकर भ्रम दूर करें, हर क्षेत्र में नहीं लागू होती परंपरा

    Related Posts

    पेपर लीक का खेल: संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के बाद भी पूरा तंत्र कब पकड़ेगा?

    September 11, 2026

    आचार्य विनोबा भावे जयंती: भूदान एवं सर्वोदय में सबका विकास संभव

    September 11, 2026

    योगी-अखिलेश की सियासत में जमीन से सोशल मीडिया तक संग्राम

    September 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पेपर लीक का खेल: संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के बाद भी पूरा तंत्र कब पकड़ेगा?

    आचार्य विनोबा भावे जयंती: भूदान एवं सर्वोदय में सबका विकास संभव

    योगी-अखिलेश की सियासत में जमीन से सोशल मीडिया तक संग्राम

    खबर छापना अपराध नहीं, पत्रकार की कलम पर नहीं लगेगी रोक

    डॉ. यूएस वर्मा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

    मानगो पुल पर महिला ने नदी में छलांग लगाने का किया प्रयास, लोगों ने बचाया

    सिदपा गांव में हंगामे को लेकर दो केस दर्ज, 42 नामजद समेत सैकड़ों अज्ञात आरोपी

    कम फॉर्म-6 प्रविष्टि वाले मतदान केंद्रों की डीसी ने की समीक्षा

    कम फॉर्म-6 प्रविष्टि वाले मतदान केंद्रों की डीसी ने की समीक्षा

    मेयर सुधा गुप्ता का प्रयास रंग लाया, मानगो की दो प्रमुख सड़कों की मरम्मत को निविदा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.