Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नगरपालिका चुनाव 2026: जिले में 53.40% मतदान, 27 फरवरी को होगी मतगणना तीनों निकायों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    नगरपालिका चुनाव 2026: जिले में 53.40% मतदान, 27 फरवरी को होगी मतगणना तीनों निकायों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नगरपालिका चुनाव 2026: जिले में 53.40% मतदान, 27 फरवरी को होगी मतगणना तीनों निकायों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) श्री कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय में आयोजित प्रेस वार्ता में नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत संपन्न मतदान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद एवं चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से मतदान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
    उन्होंने बताया कि जिले के कुल 70 वार्डों के 249 मतदान केन्द्रों पर मतदान कराया गया। कुल 2,53,711 मतदाताओं में से 1,35,536 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार जिले में कुल मतदान प्रतिशत 53.40 दर्ज किया गया।
    निकायवार मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा

    मानगो नगर निगम: 50.8%
    जुगसलाई नगर परिषद: 59.6%
    चाकुलिया नगर पंचायत: 72.9%
    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि सभी मतदान केन्द्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं (AMF) उपलब्ध कराई गई थीं। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों की नियमित निगरानी में पूरी मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई।
    उन्होंने लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने वाले मतदाताओं, प्रेक्षकों, चुनाव ड्यूटी में तैनात सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों, पुलिस बल, मीडिया प्रतिनिधियों एवं प्रत्यक्ष-परोक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    श्री सत्यार्थी ने बताया कि मतगणना निर्धारित तिथि 27 फरवरी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई जाएगी। जिला प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध

    27 फरवरी को होगी मतगणना तीनों निकायों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न नगरपालिका चुनाव 2026: जिले में 53.40% मतदान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर की गई वोगस वोटिंग, रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान : रिंकू सिंह
    Next Article देहरादून में गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड का खुलासा: नोएडा बना साजिश का अड्डा, दो गिरफ्तार, छह पर इनाम

    Related Posts

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    June 6, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    June 6, 2026

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.