पोराडीहा के मुरासाई में 24.39 लाख रुपए की लागत से तालाब का होगा जीर्णोद्धार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। पोटका प्रखंड अंतर्गत पोराडीहा पंचायत के मुरासाई में विधायक संजीव सरदार ने तालाब जीर्णोद्धार का किया शिलान्यास।लघु सिंचाई प्रमंडल के द्वारा इस तालाब का जीर्णोद्धार होगा। इसका प्राक्कलन राशि 24.39 लाख रुपया है। मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि पहली प्राथमिकता मेरा विकास है। वह विकास भी जनता तथा ग्रामीणों के मांग के आधार पर होगा। उन्होंने कहा कि पोटका का अब तस्वीर बदल रहा है। इस अवसर पर झामुमो नेता सुनील महतो, चंद्रावती महतो, हीरामणि मुर्मू, ग्राम प्रधान गोपाल पुरान, प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, भुवनेश्वर सरदार, जमाल खान, भागीरथ सरदार पुजारी, गोपाल पुरान, लखपति पात्रों, हीरा पुराण, भीम पात्रों, सुंदर लोहार, अजय सरदार, राजू सरदार, जगन्नाथ सरदार आदि उपस्थित थे

