सार्वजनिन सरहुल पूजा हरिना में 21 मार्च को होगा, तैयारी समिति का गठन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका : भूमिज समाज के प्रसिद्ध हरिणा दिशुम जायराथान मे 21 मार्च 2026 को आयोजित होनेवाली दिशुवा हादी बोंगा (सार्वजनिन सरहुल पूजा) को सफल को लेकर एक बैठक का आयोजन रविवार को अध्यक्ष उदय सरदार की अध्यक्षता मे किया गया. इस बैठक मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजन को धूमधाम के साथ शांतिपूर्वक तरीके सफल बनाने का निर्णय लिया गया. मौके पर कहा गया कि आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य अपने अपने जिम्मेदारी का निर्वाह्न करेंगे. इसमें कोष संग्रह को विशेष रूप से ध्यान देते हुये उदय सरदार, भरत सरदार, ईश्वरलाल सरदार, मनोरंजन सरदार, गोपीनाथ सरदार, संजय सरदार एवं चमका सरदार को जिम्मेदारी सौंपा गया.

