Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भावी प्रबंधकों का शानदार प्रदर्शन: सोना देवी यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय प्रबंधन दिवस का भव्य आयोजन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भावी प्रबंधकों का शानदार प्रदर्शन: सोना देवी यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय प्रबंधन दिवस का भव्य आयोजन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भावी प्रबंधकों का शानदार प्रदर्शन: सोना देवी यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय प्रबंधन दिवस का भव्य आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर, 25 फरवरी 2026 सोना देवी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट द्वारा ‘नेशनल मैनेजमेंट डे’ (राष्ट्रीय प्रबंधन दिवस) का उत्साहपूर्वक आयोजन विवेकानंद ऑडिटोरियम में किया गया। यद्यपि राष्ट्रीय स्तर पर यह दिवस 23 फरवरी को मनाया जाता है, विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक कैलेंडर के अनुरूप 25 फरवरी को इस विशेष कार्यक्रम की मेजबानी की।

    कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11:00 बजे “प्रबंधन केवल नेतृत्व नहीं, बल्कि प्रेरणा और विचारों का सुव्यवस्थित संचालन है” थीम के साथ हुई। इस अवसर पर संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों ने मिलकर “कल के लीडर्स” के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

    दिनभर चले इस आयोजन में बौद्धिक विमर्श, प्रेरक वक्तव्य, इंटरैक्टिव क्विज़ तथा ऊर्जावान प्रतियोगिताओं का समावेश रहा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “बैटल ऑफ विट्स: गर्ल्स vs बॉयज” प्रतियोगिता रही, जिसने ऑडिटोरियम में रोमांच और उत्साह का वातावरण बना दिया।

    एड-मैड शो (AD MAD Show)
    इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर मौके पर ही (on-the-spot) रचनात्मक विज्ञापन प्रस्तुत करने की चुनौती दी गई। साधारण वस्तुओं जैसे माचिस और झाड़ू को अभिनव अंदाज़ में प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों ने मार्केटिंग कौशल, नाटकीय प्रस्तुति और लीक से हटकर सोच का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

    टैगलाइन चैलेंज
    ब्रांडिंग कौशल की इस परीक्षा में टीमों को मात्र दो मिनट में सामान्य वस्तुओं के लिए आकर्षक और प्रभावी नारे गढ़ने थे। विद्यार्थियों की मौलिकता और त्वरित सोच ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

    संकाय सदस्यों ने अपने संबोधन में कहा कि “मैनेजमेंट डे केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि टीमवर्क, रणनीति और नवाचार की भावना को सशक्त बनाने का अवसर है।” कुलसचिव महोदया डॉ नित नयना एवं कुलपति महोदय डॉ ब्रज मोहन पट पिंगुआ ने भी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रबंधन शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।

    उन्होंने अपने संबोधन में “प्रबंधन विचारों और नवाचार को व्यवस्थित करने की कला की महत्ता पर ज़ोर देते हुए कहा कि आज के कार्यक्रम ने यह सिद्ध कर दिया कि हमारे छात्र भविष्य के सफल कॉर्पोरेट लीडर्स बनने की पूर्ण क्षमता रखते हैं।”

    कार्यक्रम का समापन विजेताओं की घोषणा और मैनेजमैंट की H.O.D श्रीमती मोनिका सिंह की वोट ऑफ थैंक्स के साथ हुआ। हालांकि इस आयोजन की वास्तविक सफलता विद्यार्थियों की सामूहिक ऊर्जा, रचनात्मकता और उत्साह में स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।

    भावी प्रबंधकों का शानदार प्रदर्शन: सोना देवी यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय प्रबंधन दिवस का भव्य आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुल्लू-मनाली में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन की संदिग्ध मौत पर शोक की लहर
    Next Article जमशेदपुर में म्यूजिकल मिलन की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नए रैप-बैंड गीत की होगी घोषणा

    Related Posts

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    November 13, 2026

    डोबो में नदी किनारे बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल

    November 13, 2026

    यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    डोबो में नदी किनारे बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल

    यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    लंदन में नहाय – खाय से छठ महापर्व का प्रथम अनुष्ठान

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन को टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    हेमंत सरकार किसानों से ₹3,200 प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा पूरा करे : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.