भोजपुरी साहित्य परिषद का वनभोज सह होली मिलन संपन्न, काव्य पाठ से गूंजा हुडको परिसर
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद द्वारा टेल्को स्थित हुडको वनभोज क्षेत्र में वार्षिक वनभोज सह होली मिलन समारोह परिषद अध्यक्ष डॉ. प्रसेनजित तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत जलपान से हुई, जिसके बाद सदस्य सुमंत मुलगांवकर पार्क भ्रमण के लिए निकले। पार्क और लेक का भ्रमण व फोटोग्राफी के बाद सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
तत्पश्चात काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें उपस्थित रचनाकारों ने स्वरचित होली एवं वासंती रचनाओं का पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन प्रकाशन सचिव हरिहर राय चौहान ने किया।
काव्य पाठ में अनिरुद्ध त्रिपाठी ‘अशेष’, डॉ. प्रसेनजित तिवारी, डॉ. अजय कुमार ओझा, डॉ. वीणा पांडेय भारती, डॉ. यमुना तिवारी ‘व्यथित’, दिव्येंदु त्रिपाठी, डॉ. उदय प्रताप हयात, आरती श्रीवास्तव, शकुंतला शर्मा, राजेंद्र साह ‘राज’, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, अजय प्रजापति, शिव नंदन सिंह, सुरज सिंह राजपूत एवं हरिहर राय चौहान सहित कई साहित्यकारों ने भाग लिया। राकेश कुमार समेत अन्य सदस्यों की उपस्थिति भी सराहनीय रही।
भोजन के उपरांत प्रधान सचिव डॉ. अजय कुमार ओझा ने धन्यवाद ज्ञापन किया, जिसके साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

