Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जादूगोड़ा लेबर यूनियन की बैठक में केंटीन, पीपीई किट व स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठा सवाल
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जादूगोड़ा लेबर यूनियन की बैठक में केंटीन, पीपीई किट व स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठा सवाल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जादूगोड़ा लेबर यूनियन की बैठक में केंटीन, पीपीई किट व स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठा सवाल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जादूगोड़ा:तुरामडीह यूनियन कार्यालय में जादूगोड़ा लेबर यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता महासचिव श्री सुरजीत सिंह ने की। बैठक में विभिन्न इकाइयों के सदस्यों ने अपनी समस्याएं विस्तार से रखीं, जिन पर महासचिव ने स्पष्टीकरण देते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

    बैठक में नरवा पहाड़ में केंटीन सुविधा शुरू नहीं होने पर गहरी चिंता जताई गई। सदस्यों ने यूसीआईएल की विभिन्न इकाइयों में संचालित केंटीन की गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच फूड इंस्पेक्टर से कराने की मांग की। महासचिव ने आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को प्राथमिकता से उठाया जाएगा।

    पीपीई किट की निम्न गुणवत्ता का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। नरवा पहाड़, तुरामडीह और मोहुलडीह माइंस के कर्मचारियों ने गमबूट, हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट और इयर मफ की गुणवत्ता पर असंतोष जताया। महासचिव ने कहा कि इस संबंध में प्रबंधन से तत्काल वार्ता की जाएगी।

    अस्पतालों में दवाओं की अनियमित आपूर्ति और डॉक्टरों की कमी पर भी सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त की। बताया गया कि तुरामडीह और नरवा पहाड़ अस्पतालों में केवल तीन-तीन डॉक्टर हैं, जिससे कर्मचारियों को लंबी प्रतीक्षा और अन्य दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महासचिव ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों की संख्या और मेडिकल प्रक्रियाओं को देखते हुए डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने की मांग दोबारा प्रबंधन के समक्ष रखी जाएगी।

    इंसेंटिव भुगतान में देरी का मुद्दा भी उठा। महासचिव ने बताया कि संबंधित अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि चालू माह में लंबित इंसेंटिव का भुगतान कर दिया जाएगा।

    बैठक में श्री शरत साव, श्री दामु नायक, श्री सुजीत मिश्र, श्री सिद्धू हो, श्री प्रशांत महतो, श्री पंकज कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित

    जादूगोड़ा लेबर यूनियन की बैठक में केंटीन पीपीई किट व स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठा सवाल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचतरा: एयर एम्बुलेंस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत, सांसद कालीचरण सिंह ने जताया शोक
    Next Article विधानसभा में गूंजा ईचागढ़ की शिक्षा का मुद्दा

    Related Posts

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    June 18, 2026

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    June 18, 2026

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल। जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के बनवरिया गांव निवासी शहीद वायुसेना अधिकारी शुभम कुमार की असम के जोरहाट में विमान दुर्घटना में शहादत के बाद अब मुआवजे और सरकारी लाभ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शहीद शुभम के पिता अमरेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया है कि सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता श्रेया राय नामक युवती को दिया गया। इस मामले में जहानाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा का कहना है कि आधिकारिक कागजात के अनुसार श्रेया राय शहीद शुभम कुमार की पत्नी हैं। हालांकि अमरेंद्र शर्मा ने इस दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि श्रेया राय शुभम कुमार की पत्नी हैं तो वह हमलोग के साथ क्यों नहीं रह रही हैं। उन्होंने कहा कि शहीद के माता-पिता होने के नाते उन्हें भी सरकारी लाभ और मुआवजे में अधिकार मिलना चाहिए। पिता ने सरकार और प्रशासन से मामले की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इस मामले में लाभार्थी के चयन में पारदर्शिता होनी चाहिए और शहीद के माता-पिता के हितों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मुआवजे और अन्य सरकारी लाभों को लेकर उठे इस विवाद के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा का माहौल बना हुआ है।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.