राष्ट्र संवाद संवाददाता जेवियर स्कूल गम्हरिया में शुक्रवार को विद्यार्थी परिषद का चयन चुनाव के माध्यम से किया गया। इस दौरान अध्यक्ष के रूप में लक्ष्य कुमार और उपाध्यक्ष के रूप में अदिति चौधरी का चयन किया गया। वहीं, सचिव के पद पर श्रेया सुहानी और सह-सचिव के पद पर आलोक कुमार ने बाजी मारी। सभी नव-निर्वाचित सदस्यों को निवर्तमान विद्यार्थी परिषद के सदस्य आयुष कुमार ने कार्यभार और दायित्व सौंपा। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सेबस्टियन एस.जे मौजूद रहे। इस दौरान विद्यालय के चारों हाउस के कप्तान और उपकप्तान का चयन भी…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला : नगर क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है। लंबे समय से विरोध के कारण बंद पड़ा तीसरे फीडर का कार्य अब फिर शुरू होने जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी के प्रयासों से बस्तीवासियों और विद्युत विभाग के बीच सहमति बनी। बताया गया कि वर्तमान में शहर में केवल दो फीडरों से बिजली आपूर्ति होने के कारण ओवरलोड, ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। RDDS योजना के तहत 33 हजार लाइन से तीसरे फीडर का कार्य प्रस्तावित था, लेकिन राजबंध बस्ती में विरोध के…
राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल कुकड़ू प्रखंड के गोराई टोला निवासी मुनि राम गोराई की जंगली हाथी के हमले में हुई मौत के बाद शुक्रवार को विधायक सविता महतो पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और श्राद्धकर्म के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ रहा है, जिससे ग्रामीण भयभीत हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पीड़ित परिवार को जल्द सरकारी सहायता उपलब्ध कराने तथा हाथियों के उत्पात से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। इस दौरान विधायक ने पूर्व में हाथी हमले में…
राष्ट्र संवाद संवाददाता नीमडीह प्रखंड अंतर्गत हुंरुडूपाथरडीह स्थित दुर्गा बड़ा तालाब, सालुकडीह में 63 लाख से दो तलाबों जीर्णोद्धार योजना का विधायक द्वारा शुक्रवार को विधिवत शिलापट्ट अनावरण किया गया। ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने लघु सिंचाई प्रमंडल सरायकेला की मद से संचालित योजना का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक ने संवेदक को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि तालाब के जीर्णोद्धार से क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा ग्रामीणों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा। मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य कबलू महतो, प्रखंड अध्यक्ष…
राष्ट्र संवाद संवाददाता औद्योगिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी रामकृष्ण फोर्जिंग्स लिमिटेड ने शुक्रवार को प्लांट-7 में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए वंदे भारत स्लीपर कोच परियोजना के लिए प्रथम पूर्ण रूप से असेंबल्ड एलएचबी बोगी फ्रेम का सफल डिस्पैच किया। इस अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, झांसी के कार्यकारी निदेशक रिजवान सिद्दीकी, सहायक महाप्रबंधक गिरीश राज के अलावा आरकेएफएल के कार्यकारी निदेशक मिलेश गांधी, समूह मुख्य मानव संसाधन अधिकारी भूपेंद्र लोधी, प्लांट प्रमुख रजत विश्वास, प्लांट मानव संसाधन प्रमुख रवि शंकर राजहंस समेत कई अधिकारी मौजूद थे। बताया गया है कि डिस्पैच किया गया एलएचबी…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा स्थित यूसिल कॉलोनी गेट से रियल गेट तक की मुख्य सड़क की साफ-सफाई व्यवस्था आखिरकार लंबे इंतजार के बाद पटरी पर लौट आई है। यूसिल प्रबंधन ने मुख्य सड़क की सफाई का कार्यादेश मुखी समाज विकास समिति को सौंप दिया है। गुरुवार को कार्यादेश मिलते ही समिति के सफाई कर्मियों ने युद्धस्तर पर अभियान चलाकर गंदगी से अटी पड़ी सड़क की सूरत बदलनी शुरू कर दी। कई महीनों से टेंडर प्रक्रिया में देरी के कारण सड़क किनारे रखे कूड़ेदान कचरे से भरे पड़े थे और दुर्गंध के कारण लोगों का चलना मुश्किल हो गया था।…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल और दो स्कूटी बरामद की हैं। इनमें एक स्कूटी के पार्ट्स खोल दिए गए थे। जानकारी के अनुसार, 6-7 मई की रात सिदगोड़ा थाना की गश्ती टीम एआईडब्ल्यूसी स्कूल के पास पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोकने की कोशिश की। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन पीछा कर उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ में…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 8 मई 2026 : नवल टाटा हॉकी अकादमी के तीन कैडेट — प्रेमचंद सोय, जैसन कंडुलना और आशीष तानी पूर्ति — का चयन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली भारतीय अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम की चार मैचों की सीरीज़ के लिए किया गया है। यह सीरीज़ 15 से 20 मई तक एसएआई सेंट्रल सेंटर में आयोजित होगी। यह सीरीज़ जापान में होने वाले अंडर-18 एशिया कप से पहले टीम की तैयारियों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। चयनित खिलाड़ियों ने एक सप्ताह तक चले राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम 24…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज में शुक्रवार शाम यूजी सेमेस्टर-6 की परीक्षा देकर बाहर निकल रही एक छात्रा करंट की चपेट में आ गई। घटना के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार तेज बारिश के कारण कॉलेज परिसर में जलजमाव हो गया था। इसी दौरान मल्टीपरपज हॉल से बाहर निकल रही छात्रा पूजा मंडल बिजली प्रवाहित होने की आशंका वाले हिस्से में पहुंच गई और करंट लगने से बेहोश होकर गिर पड़ी। घटना के समय उसके साथ अन्य छात्र भी मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करंट लगते ही छात्रा…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार शुक्रवार को कोलकाता पहुंचे। कोलकाता पहुंचने पर बंगाल भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शनिवार को रवींद्र जयंती के अवसर पर नवनिर्वाचित भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। दिनेश कुमार को इस समारोह के लिए पश्चिम बंगाल भाजपा…
