Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लंबे इंतजार के बाद चमकी जादूगोड़ा की सड़कों की तस्वीर, मुखी समाज विकास समिति ने संभाली सफाई की कमान
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    लंबे इंतजार के बाद चमकी जादूगोड़ा की सड़कों की तस्वीर, मुखी समाज विकास समिति ने संभाली सफाई की कमान

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    जादूगोड़ा स्थित यूसिल कॉलोनी गेट से रियल गेट तक की मुख्य सड़क की साफ-सफाई व्यवस्था आखिरकार लंबे इंतजार के बाद पटरी पर लौट आई है। यूसिल प्रबंधन ने मुख्य सड़क की सफाई का कार्यादेश मुखी समाज विकास समिति को सौंप दिया है। गुरुवार को कार्यादेश मिलते ही समिति के सफाई कर्मियों ने युद्धस्तर पर अभियान चलाकर गंदगी से अटी पड़ी सड़क की सूरत बदलनी शुरू कर दी। कई महीनों से टेंडर प्रक्रिया में देरी के कारण सड़क किनारे रखे कूड़ेदान कचरे से भरे पड़े थे और दुर्गंध के कारण लोगों का चलना मुश्किल हो गया था। स्थानीय लोगों की शिकायतों के बीच समिति के उपाध्यक्ष टिक्की मुखी निजी स्तर पर बीच-बीच में सफाई करवाते रहे, ताकि क्षेत्र की स्वच्छता और सुंदरता बनी रहे। अब आधिकारिक जिम्मेदारी मिलने के बाद कॉलोनी गेट से रियल गेट तक सड़क किनारे जमा कचरा, झाड़-झंखाड़, नालियों और गंदगी की व्यापक सफाई की जा रही है। सफाई अभियान शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है और लोगों ने समिति की पहल की सराहना की है।

     

    सफाई कर्मियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान, मजदूरों को दिए गए सुरक्षा उपकरण

     

    मुखी समाज विकास समिति ने सफाई कार्य में लगे मजदूरों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए उन्हें मास्क, दस्ताने, सुरक्षा जूते और आवश्यक कार्य पोशाक उपलब्ध कराए हैं। समिति के उपाध्यक्ष टिक्की मुखी ने कहा कि मजदूरों की सुरक्षा के बिना कोई भी कार्य सफल नहीं हो सकता, इसलिए सभी कर्मियों को सुरक्षित वातावरण में काम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह अभियान केवल स्वच्छता तक सीमित नहीं है, बल्कि स्थानीय बेरोजगार मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने और क्षेत्र में स्वच्छ वातावरण कायम रखने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। लंबे समय से काम बंद रहने के कारण मजदूर परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे थे, लेकिन अब कार्य शुरू होने से उनमें राहत और उत्साह देखा जा रहा है। टिक्की मुखी ने प्रशासन और संबंधित विभागों का आभार जताते हुए कहा कि समिति आगे भी क्षेत्र के विकास, स्वच्छता और मजदूर हित में सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिदगोड़ा में वाहन चोर गिरोह का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक और स्कूटी बरामद
    Next Article आरकेएफएल प्लांट-7 से वंदे भारत स्लीपर कोच हेतु प्रथम असेंबल्ड एलएचबी बोगी फ्रेम का सफल डिस्पैच

    Related Posts

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    November 12, 2026

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    November 12, 2026

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    सोहराय की उमंग के बीच मौत का कहर, सड़क हादसे में दो युवकों की गई जान

    आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को राष्ट्रीय पहचान मिलना ऐतिहासिक कदम : चम्पाई सोरेन

    ईएलसी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, मतदाता जागरूकता का मिला संदेश

    छठ घाटों के डेंजर जोन में बैरिकेडिंग अनिवार्य, सुरक्षा में नहीं हो चूक : एसपी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.