Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिदगोड़ा में वाहन चोर गिरोह का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक और स्कूटी बरामद
    जमशेदपुर झारखंड

    सिदगोड़ा में वाहन चोर गिरोह का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक और स्कूटी बरामद

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

    जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल और दो स्कूटी बरामद की हैं। इनमें एक स्कूटी के पार्ट्स खोल दिए गए थे।

     

    जानकारी के अनुसार, 6-7 मई की रात सिदगोड़ा थाना की गश्ती टीम एआईडब्ल्यूसी स्कूल के पास पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोकने की कोशिश की। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन पीछा कर उन्हें पकड़ लिया गया।

     

    पूछताछ में दोनों ने अपनी पहचान रंजीत दिवर और शेखर प्रमाणिक के रूप में बताई। कागजात नहीं दिखा पाने पर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने मोटरसाइकिल चोरी की होने की बात स्वीकार कर ली।

     

    आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बारीडीह हाई स्कूल के पास एक खाली क्वार्टर में छापेमारी कर दो अन्य युवकों संतोष भुईया उर्फ गोलू और राज खान उर्फ आयुब अंसारी को गिरफ्तार किया। मौके से दो चोरी की स्कूटी बरामद हुईं, जिनमें एक स्कूटी के पार्ट्स खोले जा चुके थे।

     

    पुलिस ने सभी वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleऑस्ट्रेलिया सीरीज़ के लिए भारत की अंडर-18 हॉकी टीम में नवल टाटा हॉकी अकादमी के तीन खिलाड़ी चयनित
    Next Article लंबे इंतजार के बाद चमकी जादूगोड़ा की सड़कों की तस्वीर, मुखी समाज विकास समिति ने संभाली सफाई की कमान

    Related Posts

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    June 24, 2026

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    June 24, 2026

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कोडरमा : बेटे के साथ घर लौट रही महिला से चेन छीनकर भागे बदमाश, 6 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

    धनबाद मुगमा स्टेशन के पास माल गाड़ी हुई बेपटरी,बड़ा हादसा टला मुगमा स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टल गया

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.