Author: Aman Ojha

राष्ट्र संवाद संवाददाता  जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से तिलक पुस्तकालय, बिष्टूपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला स्तरीय अग्रणी संगठन विभाग और विभिन्न मोर्चा के चेयरमैन शामिल हुए। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रभारी अग्रणी संगठन विभाग अभिलाष साहू तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में दयामनी बारला मौजूद रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। बैठक में सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस, पंचायती राज संगठन, सोशल मीडिया और अन्य विभागों के…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  जमशेदपुर : पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को नया इतिहास रचते हुए भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्य में पहली बार भाजपा सरकार के गठन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा और एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने शुभेंदु अधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में अब सुशासन, सुरक्षा और विकास के नए दौर की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में मिर्गी और मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा “परियोजना उल्लास” के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल की पहल पर आयोजित यह प्रशिक्षण जिला परिषद सभागार, सबल सेंटर साकची एवं सिविल सर्जन सभागार में संपन्न हुआ, जिसमें चिकित्सा पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी एवं स्टाफ नर्स शामिल हुए। सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने बताया कि जिले के घाटशिला, पटमदा, साकची, चाकुलिया, पोटका और मुसाबनी में मिर्गी जांच शिविर लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब लोग अंधविश्वास…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 09 मई भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह ने श्री शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही नवगठित मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों को भी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। भरत सिंह ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी का मुख्यमंत्री बनना पश्चिम बंगाल की राजनीति में नए दौर की शुरुआत है। उनके नेतृत्व में राज्य में सुशासन, विकास और भयमुक्त वातावरण स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने विकास और परिवर्तन के पक्ष में अपना विश्वास जताया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शुभेंदु अधिकारी…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विधायक पूर्णिमा साहू ने शनिवार को सीतारामडेरा, बर्मामाइंस और बारीडीह क्षेत्र के सात स्थानों पर हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन कार्य का शिलान्यास किया। नगर विकास एवं आवास विभाग की निधि से होने वाले इन कार्यों पर करीब 25.90 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस योजना के तहत सिदगोड़ा डॉग शेल्टर परिसर, ईस्ट बंगाल कॉलोनी, भालुबासा मुखी समाज विकास भवन, रामाधीन बगान टेल्को, महानंद बस्ती, प्रेमनगर स्थित मकदम छठ घाट और जेम्को दुर्गा पूजा मैदान में हाई मास्ट लाइट लगाई जाएगी। विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि क्षेत्र में…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  जमशेदपुर : बिरसानगर निवासी एवं टाटा मोटर्स कर्मी सुनील कुमार की संदिग्ध मौत को लेकर आजसू नेता अप्पू तिवारी ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि यह मामला कई गंभीर सवाल खड़े करता है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। अप्पू तिवारी ने कहा कि वर्षों तक अस्थायी मजदूर के रूप में काम करने के बाद स्थायी नौकरी मिलने के बावजूद आत्महत्या जैसा कदम उठाना सामान्य बात नहीं है। उन्होंने आशंका जताई कि कहीं न कहीं मानसिक दबाव, कार्यस्थल का तनाव, यूनियन या प्रबंधन से जुड़ी प्रताड़ना…

Read More

रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) राजधानी रांची में झारखंड लोजपा खेल एवं संस्कृति प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ममता रंजन ने विश्व रिकॉर्ड होल्डर नन्हे तैराक चैंपियन इशांक सिंह के आवास पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने इशांक सिंह को फूलों का गुलदस्ता, अंगवस्त्र एवं विशेष उपहार भेंट कर उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर गौरव व्यक्त किया। सम्मान समारोह के दौरान ममता रंजन ने इशांक सिंह को अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में विश्व स्तर पर पहचान बनाना किसी भी खिलाड़ी के…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता केडिया परिवार के बेटी के शादी में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास आशीर्वाद देने पहुंचे। जमशेदपुर के प्रसिद्ध व्यवसाय जुगसलाई निवासी केडिया परिवार के बेटी के शादी में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा , पूर्व राज्यपाल रघुवर दास,विधायक पूर्णिमा साहू ने आकर वर वधु को फूलों का गुलदस्ता देकर आशीर्वाद दिया।कैलाश केडिया ओर रेखा केडिया की बेटी शैली केडिया और बंगाल बेल्दा निवासी मदनलाल अग्रवाल ओर संगीता अग्रवाल के पुत्र महेश अग्रवाल की शादी में पहुंचे इस अवसर पर भारी संख्या मे समाज के लोग शामिल थे।शादी काफी धूम धाम से आयोजित…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका और मुसाबनी में स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में 15वें वित्त आयोग की राशि के दुरुपयोग व अनियमितताओं के खिलाफ आर टी आई कार्यकर्ता सुनील मुर्मू ने शिकायत किया हे। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में 15वें वित्त आयोग के तहत ग्रामीण स्थानीय निकायों को आवंटित स्वास्थ्य अनुदान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। पूर्वी सिंहभूम के जिला परिषद विभाग की देखरेख में चल रहे स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण में भारी अनियमितता की शिकायत केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव से की गई है।मुख्य शिकायतें:पोटका प्रखण्ड (ग्राम बंसीला) तथा मुसाबनी…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता एडीजे रियलिटी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक जितेंद्र नाथ मिश्रा ने कहा कि ग्राहकों की संतुष्टि ही हमारी पूंजी है। पिछले 12 वर्षों के सफर में कंपनी ने ग्राहकों का विश्वास जीतने के साथ उन्हें संतुष्ट करने का प्रयास किया है। अब पुराने और नए ग्राहकों के लिए कल से विशेष उपहार योजना लागू की गई है। शुक्रवार को कंपनी के सुधा डेयरी मोड स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता में निदेशक मिश्रा ने कहा कि यह उनकी परिवार की कंपनी है, लिहाजा ग्राहकों को भविष्य में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए…

Read More