राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को नया इतिहास रचते हुए भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्य में पहली बार भाजपा सरकार के गठन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा और एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने शुभेंदु अधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में अब सुशासन, सुरक्षा और विकास के नए दौर की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और शुभेंदु अधिकारी की कार्यशैली से राज्य विकास, निवेश और रोजगार के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा।
संजीव सिन्हा ने इसे भाजपा कार्यकर्ताओं के लंबे संघर्ष और मेहनत का परिणाम बताते हुए कहा कि बंगाल की जनता ने बदलाव और विकास के पक्ष में जनादेश दिया है। वहीं, भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी प्रेम झा ने भी शुभेंदु अधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल फिर से सांस्कृतिक, औद्योगिक और आर्थिक रूप से मजबूत राज्य के रूप में उभरेगा।

