रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 में रविवार को तेजश्विनी संगठन की ओर से मातृ दिवस बड़े ही भावनात्मक और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद सह तेजश्विनी संगठन की अध्यक्ष श्रीमती नीतू शर्मा ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर मातृत्व की महत्ता और समाज में मां की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। उपस्थित महिलाओं ने कहा कि मातृ दिवस केवल साल में एक दिन मनाने का विषय नहीं है, बल्कि हर दिन मां के सम्मान और समर्पण को…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवादाता पोटका प्रखंड में करोड़ो रुपए की लागत से हर घर_ नल _ जल योजना के तहत इन दिनों प्रखंड के 34 पंचायतों में पाइप लाइन बिछाने का काम के सुस्त चाल से योजना कब_ तक सफल होगा यह तो भविष्य के गर्त में है लेकिन इस योजना के लिए सड़क को ही कई फीट खोदे जाने से आसनबनी-टाटा मुख्य सड़क से लेकर कुलडीहा पंचायत के कई गांव में चलना मुश्किल हो गया है। सड़क पर मिट्टी दलदल से लोग के दुर्घटना के शिकार हो रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी योजना का क्या फायदा…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा के यूसिल प्रभावित गांव चाटी कोचा के ग्रामीणों को 28 साल के बाद भी पुनर्वास का लाभ नहीं मिला लगभग 67 परिवार अभी भी पुनर्वास को लेकर परेशान है। यूसिल प्रबंधन के द्वारा कई बार वादा करने के बाद भी अभी तक उन्हें न्याय नहीं दिया गया विस्थापितों को। जिला के नए उपायुक्त के आने के बाद ग्रामीणों को उम्मीद जगी है कि विस्थापितों को न्याय मिलेगी । इससे पहले कई उपायुक्त आए लेकिन कोई भी न्याय नहीं दिला पाए हैं पोटका के विधायक संजीव सरदार के द्वारा भी विस्थापित के मामले को लेकर मुख्यमंत्री…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) झारखंड के सबसे बड़े औद्योगिक जिले सरायकेला-खरसावां में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। कपाली ओपी क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े हुई लूट और फायरिंग की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। जानकारी के अनुसार बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने पिस्तौल की नोक पर एक माइक्रो फाइनेंस कर्मी से करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। बताया जा रहा है कि कर्मी विभिन्न क्षेत्रों से वसूली कर लौट रहा था, तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे रोक लिया और हथियार के बल पर नकदी छीन ली। जब…
राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के मेघाहातुबुरु स्थित सेल क्वार्टर में शुक्रवार रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां 38 वर्षीय ठेका मजदूर बालाजी शर्मा उर्फ बाला ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में शोक और मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार बाला पिछले दो दिनों से मानसिक तनाव में था। वह घर से बाहर नहीं निकल रहा था और ठीक से खाना भी नहीं खा रहा था। शुक्रवार रात करीब 9 बजे उसने मां और बहन की मौजूदगी में अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुछ…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित आर. डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर के चार प्रशिक्षुओं का चयन देश की अग्रणी इंजीनियरिंग एवं मैन्युफैक्चरिंग कंपनी क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन लिमिटेड में हुआ है। चयनित प्रशिक्षुओं में देबाशीष, स्वप्निल, कन्हैया और प्रीतम शामिल हैं। संस्थान प्रबंधन, प्रशिक्षकों और कर्मचारियों ने सभी चयनित प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान की ओर से कहा गया कि यह सफलता गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, अनुशासित प्रशिक्षण और उद्योगोन्मुख शिक्षण का परिणाम है। प्रबंधन ने कहा कि संस्थान वर्षों से विभिन्न प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों के लिए कुशल तकनीकी मानव संसाधन तैयार…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बोर्ड परीक्षा परिणाम, सर्व शिक्षा अभियान, मध्याह्न भोजन योजना और विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने वर्ष 2026 के परीक्षा परिणामों पर संतोष जताते हुए अगले वर्ष और बेहतर प्रदर्शन के लिए कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बेहतर परिणाम देने वाले विद्यालयों और टॉपर्स को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही ‘सिकुई-दिकुई अभियान’ को दोबारा प्रभावी रूप से चलाने पर जोर दिया गया। बैठक में…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बागुनहातु में शनिवार को घरेलू विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गुस्से में पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची महिला की मां भी इस घटना में घायल हो गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार बागुनहातु निवासी रवि सिंह और उसकी पत्नी रेशमा सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच बहस और हाथापाई शुरू हो…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के द्वारा जमशेदपुर ब्ल्ड बैंक की पूरी टीम को सम्मानित किया गया। गौरतलब हो कि विगत थर्ड मार्च को संस्थापक दिवस के अवसर पर जमशेदपुर ब्ल्ड बैंक के सहयोग से रक्तदान के क्षेत्र में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा कीर्तिमान स्थापित किया गया था। सर्वाधिक 3140 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया था। फलस्वरूप टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा शनिवार को जमशेदपुर ब्ल्ड बैंक के सभागार में आयोजित एक सम्मान समारोह में जमशेदपुर ब्ल्ड बैंक की पूरी टीम को सम्मानित किया गया। यूनियन के…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बढ़ती गर्मी को देखते हुए पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने हरहरगुट्टू दादी बागान के समीप अपने निजी पानी टैंकर से निःशुल्क शुद्ध पेयजल वितरण का शुभारंभ किया। विधिवत नारियल फोड़कर एवं अगरबत्ती दिखाकर सेवा शुरू की गई। इस मौके पर जमशेदपुर प्रखंड के उप प्रमुख शिव कुमार हांसदा, स्थानीय मुखिया अनिमा मिंज और पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने संयुक्त रूप से उद्घाटन कर स्थानीय लोगों के बीच पीने का पानी वितरित किया। स्थानीय लोग कतार में लगकर जार, बाल्टी, तसली में बारी-बारी से पानी भरते नजर आए। पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह…
