Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मेघाहातुबुरु में दर्दनाक घटना: ठेका मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
    चाईबासा झारखंड

    मेघाहातुबुरु में दर्दनाक घटना: ठेका मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के मेघाहातुबुरु स्थित सेल क्वार्टर में शुक्रवार रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां 38 वर्षीय ठेका मजदूर बालाजी शर्मा उर्फ बाला ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में शोक और मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार बाला पिछले दो दिनों से मानसिक तनाव में था। वह घर से बाहर नहीं निकल रहा था और ठीक से खाना भी नहीं खा रहा था। शुक्रवार रात करीब 9 बजे उसने मां और बहन की मौजूदगी में अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद मां की नजर खिड़की से अंदर गई तो बेटे की हालत देख वह चीख पड़ी। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। आनन-फानन में उसे किरीबुरू अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार बाला बेहद मिलनसार और मददगार स्वभाव का व्यक्ति था तथा हर सुख-दुख में लोगों के साथ खड़ा रहता था। पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। परिवार में मां और तीन बहनें हैं, जिनका वह इकलौता भाई था। बेटे की मौत से परिवार पूरी तरह सदमे में है। घटना की सूचना मिलते ही किरीबुरू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आत्महत्या के कारणों की पड़ताल में जुटी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleक्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन लिमिटेड में आरडी टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर के चार प्रशिक्षुओं का चयन
    Next Article दिनदहाड़े माइक्रो फाइनेंस कर्मी से डेढ़ लाख की लूट, विरोध पर अपराधियों ने की फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.