राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित आर. डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर के चार प्रशिक्षुओं का चयन देश की अग्रणी इंजीनियरिंग एवं मैन्युफैक्चरिंग कंपनी क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन लिमिटेड में हुआ है। चयनित प्रशिक्षुओं में देबाशीष, स्वप्निल, कन्हैया और प्रीतम शामिल हैं।
संस्थान प्रबंधन, प्रशिक्षकों और कर्मचारियों ने सभी चयनित प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान की ओर से कहा गया कि यह सफलता गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, अनुशासित प्रशिक्षण और उद्योगोन्मुख शिक्षण का परिणाम है।
प्रबंधन ने कहा कि संस्थान वर्षों से विभिन्न प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों के लिए कुशल तकनीकी मानव संसाधन तैयार करता आ रहा है और यह चयन संस्थान की प्रतिष्ठा को और मजबूत करेगा।
संस्थान ने क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन लिमिटेड का आभार जताते हुए कहा कि युवाओं को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए संस्थान आगे भी प्रतिबद्ध रहेगा।

