Author: Aman Ojha

राष्ट्र संवाद संवाददाता वनांचल नर्सिंग ट्रेनिंग स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस डे एवं लैम्प लाइटिंग समारोह का आयोजन बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक आर.डी. सिंह तथा मुख्य अतिथि डॉ. इंदरजीत गोराई उपस्थित थे। साथ ही सम्मानित नर्सिंग ट्यूटर श्रीमती सरिता पटेल एवं सुश्री श्रावंती साहू भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ फ्लोरेंस नाइटिंगेल के सम्मान में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात शपथ ग्रहण समारोह, शास्त्रीय नृत्य, क्षेत्रीय गीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि डॉ. इंदरजीत गोराई ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता केरूआडूंगरी पंचायत भवन में मुखिया कान्हु मुर्मू के पहल पर जमशेदपुर विमेंस क्लब के सहयोग से ग्रामीण महिलाओं एवं युवाओं के लिए बेकरी एवं केक मेकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आज से शुरू हुआ। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं एवं युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं युवा उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। शहर की जानी-मानी बेकरी (केक) ट्रेनर श्रीमती चरणजीत कौर के द्वारा प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें केक एवं बेकरी उत्पाद बनाने की आधुनिक तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी जा रही…

Read More

रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) सरायकेला-खरसावां जिले में बढ़ती चोरी और आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर राजनगर पुलिस पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में मंगलवार को राजनगर थाना परिसर में थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा की अध्यक्षता में थाना क्षेत्र के सोना-चांदी व्यवसायियों, दवा दुकानदारों, पेट्रोल पंप संचालकों समेत विभिन्न बड़े व्यापारियों के साथ एक विशेष सुरक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य व्यापारियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा अपराध नियंत्रण में पुलिस और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था। बैठक को संबोधित करते हुए थाना…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत गुवा स्थित सेल (स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) की लौह अयस्क खदान में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर सोमवार सुबह चार बजे से अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन शुरू हो गया। मुंडा-मानकी संघ के बैनर तले चल रहे इस आंदोलन में गुवा एवं आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। आंदोलनकारियों ने सेल प्रबंधन पर पूर्व में हुए लिखित समझौते की अवहेलना करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि 13 दिनों तक चले पिछले आंदोलन के बाद यह सहमति बनी थी…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से कोल्हान के प्रसिद्ध रंकणी मंदिर में करीब 19 करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण कार्य कराया जा रहा है। परियोजना के तहत पार्क निर्माण, पहाड़ी तक पहुंचने के लिए सीढ़ी, प्लेटफार्म तथा अन्य विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में माँ रंकणी कापड़ गादी घाट विकास समिति के अध्यक्ष दिनेश सरदार एवं कांग्रेस के जिला महासचिव सुबोध सरदार ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों नेताओं ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं डिजाइन को लेकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि पहाड़ी…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता राखा वन क्षेत्र एवं मानगो वन क्षेत्र में वन माफियाओं के लिए लगातार सुरक्षित जोन बनता जा रहा है । राखा माइन्स के फलाई ओवर के सामने वन विभाग के जमीन पर कई लोगों के द्वारा अवैध कब्जा कर मकान बना लिया गया है और वन विभाग के जमीन पर अवैध कब्जा लगातार जारी है । वन विभाग की जानकारी होने के बावजूद भी इस मामले को लेकर वन विभाग पूरी तरह से मौन है। दोनों ही वन क्षेत्र में वन कटाई का कारोबार माफिया के द्वारा लगातार किया जा रहा है कई पेड़ काट दिए…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता यूसिआईएल प्रबंधन पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी, उत्पादन में गिरावट और औद्योगिक अशांति फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। यह शिकायत आरटीआई कार्यकर्ता सुनील मुर्मू द्वारा भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिव को लिखित पत्र भेजकर की गई है। शिकायत की प्रतिलिपि केंद्रीय सतर्कता आयोग , नई दिल्ली को भी भेजी गई है। अपने शिकायत पत्र में सुनील मुर्मू ने आरोप लगाया है कि यूसीआईएल के वर्तमान प्रबंधन, विशेष रूप से सीएमडी और पी एंड आईआर विभाग के डीजीएम राकेश कुमार की कार्यशैली के कारण संस्थान में गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता संजय सिन्हा केंदुझर टाउनशिप स्थित धरणीधर विश्व विद्यालय के परिसद मे 14ओडिशा एनसी सी बटालियन का दस दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया था।जो 1मई 10मई तक चला। शिविर का संचालन कमानडेंट कर्नल जयंत मोहन जोशी के कुशल नेतृत्व मे किया जा रहा है।इस अवसर पर कर्नल जयन्त मोहन जोशी ने एनसीसी कैडेट्स को अनुशासन,परिश्रम,और सर्मपण के साथ मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी लेप्टिनेंट कर्नल मयूर घाड़के और सुबेदार मेजर मोहम्मद शाहिद ने एनसीसी कैडेट्स को बेहतर चरित्रनिर्माण और अनुशासन जीवन अपनाने की सलाह दी।इस शिविर मे 14 एनसीसी…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा के सांसपुर स्थित कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर में लगभग 900 जवान ट्रेनिंग कर रहे हैं लेकिन लगभग 14 महीने से यहां आउटसोर्सिंग ठेका कंपनी के नहीं होने के कारण जवानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । वर्तमान में जिला बल के हवलदार 400 लोग ट्रेनिंग कर रहे हैं जो ट्रेनिंग के बाद दरोगा बनेंगे । वहीं अनुकंपा के आधार पर सिपाही की बहाली हुई थी उनका भी बेसिक ट्रेनिंग किया जा रहा है जिनकी भी संख्या लगभग 400 है। सिपाही के ट्रेनिंग का 1 साल से अधिक हो गए उन्हें ट्रेनिंग करने…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता जेवियर स्कूल, गम्हरिया में 10 मई से 16 मई तक समर कैंप का आयोजन किया गया है। इस समर कैंप में कक्षा तीन से 12वीं तक के विद्यार्थी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। कैंप के दौरान बच्चों को बास्केटबॉल, फुटबाल, वॉलीबॉल, योगा, खो-खो, कबड्डी आदि खेलों एवं गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विकास सिंह, सुजीत राजक, सुनीता मांझी एवं तुलिका का प्रमुख योगदान रहा है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दी हैं।

Read More