Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वनांचल नर्सिंग ट्रेनिंग स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस डे एवं लैम्प लाइटिंग समारोह का आयोजन
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    वनांचल नर्सिंग ट्रेनिंग स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस डे एवं लैम्प लाइटिंग समारोह का आयोजन

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 12, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    वनांचल नर्सिंग ट्रेनिंग स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस डे एवं लैम्प लाइटिंग समारोह का आयोजन बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक आर.डी. सिंह तथा मुख्य अतिथि डॉ. इंदरजीत गोराई उपस्थित थे। साथ ही सम्मानित नर्सिंग ट्यूटर श्रीमती सरिता पटेल एवं सुश्री श्रावंती साहू भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

    कार्यक्रम का शुभारंभ फ्लोरेंस नाइटिंगेल के सम्मान में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात शपथ ग्रहण समारोह, शास्त्रीय नृत्य, क्षेत्रीय गीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि डॉ. इंदरजीत गोराई ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज सेवा का अवसर सभी को नहीं मिलता तथा नर्सिंग छात्र-छात्राओं को आने वाले समय में उत्कृष्ट स्वास्थ्य कर्मी बनना चाहिए। उन्होंने “सेवा परमो धर्मः” का संदेश भी दिया। निदेशक श्री आर.डी. सिंह ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल के नर्सिंग क्षेत्र में योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि वर्ष 2011 से संस्थान की स्थापना के बाद प्रत्येक वर्ष अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस डे को नर्सिंग ट्यूटर एवं विद्यार्थियों के साथ सम्मानपूर्वक मनाया जाता है।

    कार्यक्रम का समापन सफलतापूर्वक हुआ जिसमें शिक्षकगण, नर्सिंग ट्यूटर एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहोमगार्ड बहाली शुरू कराने की मांग को लेकर युवाओं का प्रदर्शन, नंगे पैर निकाला मार्च
    Next Article पोड़ाहातू में 72 लाख की लागत से बनेगा चेकडैम, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    Related Posts

    पोड़ाहातू में 72 लाख की लागत से बनेगा चेकडैम, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    May 12, 2026

    होमगार्ड बहाली शुरू कराने की मांग को लेकर युवाओं का प्रदर्शन, नंगे पैर निकाला मार्च

    May 12, 2026

    केरूआडूंगरी में बेकरी एवं केक मेकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    May 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पोड़ाहातू में 72 लाख की लागत से बनेगा चेकडैम, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    वनांचल नर्सिंग ट्रेनिंग स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस डे एवं लैम्प लाइटिंग समारोह का आयोजन

    होमगार्ड बहाली शुरू कराने की मांग को लेकर युवाओं का प्रदर्शन, नंगे पैर निकाला मार्च

    केरूआडूंगरी में बेकरी एवं केक मेकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत; मुआवजे की मांग पर हाईवे जाम ।

    नवल टाटा हॉकी अकादमी ने जमशेदपुर में समर कैंप 2026 का शुभारंभ किया 

    गोपाल मैदान में भूमि पूजन के साथ राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026 की तैयारी शुरू

    पी. एन. बोस की 171वीं जयंती पर याद किए गए ऐतिहासिक योगदान

    बागबेड़ा में कवयित्री सम्मेलन में गूंजे साहित्य और संस्कृति के स्वर

    गोलमुरी पुलिस का बड़ा खुलासा: 29 टन गबन किया गया सरिया बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.