Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » होमगार्ड बहाली शुरू कराने की मांग को लेकर युवाओं का प्रदर्शन, नंगे पैर निकाला मार्च
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    होमगार्ड बहाली शुरू कराने की मांग को लेकर युवाओं का प्रदर्शन, नंगे पैर निकाला मार्च

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    होमगार्ड बहाली शुरू कराने की मांग को लेकर युवाओं का प्रदर्शन, नंगे पैर निकाला मार्च

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गिरिडीह। जिले में लंबे समय से लंबित पड़ी होमगार्ड बहाली प्रक्रिया को दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर मंगलवार को सैकड़ों अभ्यर्थियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। युवाओं ने शहर के झंडा मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक नंगे पैर पैदल मार्च निकालकर प्रशासन के प्रति अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द बहाली प्रक्रिया शुरू करने की मांग उठाई। बाद में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

    प्रदर्शन में शामिल युवाओं का कहना था कि जिले के जमुआ, गांडेय और गांवा प्रखंड में होमगार्ड बहाली प्रक्रिया लंबे समय से अधर में लटकी हुई है। बहाली की घोषणा के बाद अभ्यर्थियों ने शारीरिक और लिखित परीक्षा की तैयारी में समय और पैसा दोनों खर्च किया, लेकिन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। इससे हजारों युवाओं के भविष्य पर अनिश्चितता का संकट गहरा गया है। अभ्यर्थियों ने कहा कि बेरोजगारी पहले से ही बड़ी समस्या बनी हुई है और बहाली में देरी से युवाओं में निराशा लगातार बढ़ रही है।

    प्रदर्शनकारियों ने बताया कि इससे पहले भी कई बार जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था। अधिकारियों द्वारा हर बार सकारात्मक आश्वासन दिया गया, लेकिन धरातल पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। युवाओं का आरोप था कि प्रशासनिक उदासीनता के कारण बहाली प्रक्रिया जानबूझकर लंबित रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते प्रक्रिया शुरू नहीं की गई, तो हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित होगा।

    नंगे पैर मार्च निकाल रहे अभ्यर्थियों ने कहा कि यह प्रदर्शन उनकी पीड़ा और संघर्ष का प्रतीक है। उनका कहना था कि नौकरी की उम्मीद में वे वर्षों से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक केवल तारीख पर तारीख और आश्वासन ही मिला है। कई अभ्यर्थियों ने बताया कि वे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं और नौकरी नहीं मिलने के कारण परिवार की जिम्मेदारियां निभाने में कठिनाई हो रही है।

    उपायुक्त कार्यालय पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द बहाली प्रक्रिया की तिथि घोषित की जाए और लंबित प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूरा कराया जाए। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी तैनात रहा। हालांकि पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

    अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक एवं उग्र रूप दिया जाएगा। युवाओं ने कहा कि वे अपने अधिकार और रोजगार की मांग को लेकर लगातार संघर्ष जारी रखेंगे।

    नंगे पैर निकाला मार्च होमगार्ड बहाली शुरू कराने की मांग को लेकर युवाओं का प्रदर्शन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेरूआडूंगरी में बेकरी एवं केक मेकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    Next Article वनांचल नर्सिंग ट्रेनिंग स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस डे एवं लैम्प लाइटिंग समारोह का आयोजन

    Related Posts

    पोड़ाहातू में 72 लाख की लागत से बनेगा चेकडैम, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    May 12, 2026

    वनांचल नर्सिंग ट्रेनिंग स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस डे एवं लैम्प लाइटिंग समारोह का आयोजन

    May 12, 2026

    केरूआडूंगरी में बेकरी एवं केक मेकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    May 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पोड़ाहातू में 72 लाख की लागत से बनेगा चेकडैम, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    वनांचल नर्सिंग ट्रेनिंग स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस डे एवं लैम्प लाइटिंग समारोह का आयोजन

    होमगार्ड बहाली शुरू कराने की मांग को लेकर युवाओं का प्रदर्शन, नंगे पैर निकाला मार्च

    केरूआडूंगरी में बेकरी एवं केक मेकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत; मुआवजे की मांग पर हाईवे जाम ।

    नवल टाटा हॉकी अकादमी ने जमशेदपुर में समर कैंप 2026 का शुभारंभ किया 

    गोपाल मैदान में भूमि पूजन के साथ राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026 की तैयारी शुरू

    पी. एन. बोस की 171वीं जयंती पर याद किए गए ऐतिहासिक योगदान

    बागबेड़ा में कवयित्री सम्मेलन में गूंजे साहित्य और संस्कृति के स्वर

    गोलमुरी पुलिस का बड़ा खुलासा: 29 टन गबन किया गया सरिया बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.