यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: यौम-ए-आशूरा (मुहर्रम की दसवीं तारीख) के अवसर पर मानगो, धातकीडीह, साकची सहित शहर के विभिन्न इलाकों में मोहर्रम अखाड़ा समितियों द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता शामिल हुए।

इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने अखाड़ा समितियों के पदाधिकारियों और सदस्यों को सम्मानित किया तथा मुहर्रम के अवसर पर आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और अखाड़ा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

