एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के दौरान फर्जी या अनाधिकृत दस्तावेज बनवाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि कई जिलों में फर्जी वेबसाइटों के जरिए जन्म, जाति और अन्य महत्वपूर्ण प्रमाण-पत्र तैयार करने वाले गिरोह सक्रिय पाए गए हैं।
उपायुक्त ने जिले के मतदाताओं से अपील की कि एसआईआर प्रक्रिया के लिए किसी भी प्रकार के फर्जी या अनधिकृत दस्तावेज न बनवाएं और न ही ऐसे किसी प्रयास में शामिल हों। उन्होंने चेतावनी दी कि फर्जी दस्तावेज तैयार करने या इसमें संलिप्त गिरोह एवं व्यक्तियों के विरुद्ध कानून की संबंधित धाराओं के तहत त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

