Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केरूआडूंगरी में बेकरी एवं केक मेकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    केरूआडूंगरी में बेकरी एवं केक मेकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    केरूआडूंगरी पंचायत भवन में मुखिया कान्हु मुर्मू के पहल पर जमशेदपुर विमेंस क्लब के सहयोग से ग्रामीण महिलाओं एवं युवाओं के लिए बेकरी एवं केक मेकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आज से शुरू हुआ। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं एवं युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है।

    प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं युवा उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। शहर की जानी-मानी बेकरी (केक) ट्रेनर श्रीमती चरणजीत कौर के द्वारा प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें केक एवं बेकरी उत्पाद बनाने की आधुनिक तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इससे प्रतिभागियों को भविष्य में अपना स्वरोजगार शुरू करने में काफी मदद मिलेगी।

    इस अवसर पर ग्रामीण महिलाओं एवं युवाओं में काफी खुशी एवं उत्साह देखने को मिला। पंचायत स्तर पर इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से स्थानीय लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत बनने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

    मुखिया श्री कान्हु मुर्मू ने जमशेदपुर विमेंस क्लब की अध्यक्ष श्रीमती रीना वेदागिरी एवं ट्रेनर श्रीमती चरणजीत कौर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से ग्रामीण महिलाओं एवं युवाओं को नई दिशा एवं रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र में आगे भी महिलाओं एवं युवाओं के कौशल विकास हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत; मुआवजे की मांग पर हाईवे जाम ।
    Next Article होमगार्ड बहाली शुरू कराने की मांग को लेकर युवाओं का प्रदर्शन, नंगे पैर निकाला मार्च

    Related Posts

    पोड़ाहातू में 72 लाख की लागत से बनेगा चेकडैम, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    May 12, 2026

    वनांचल नर्सिंग ट्रेनिंग स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस डे एवं लैम्प लाइटिंग समारोह का आयोजन

    May 12, 2026

    होमगार्ड बहाली शुरू कराने की मांग को लेकर युवाओं का प्रदर्शन, नंगे पैर निकाला मार्च

    May 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पोड़ाहातू में 72 लाख की लागत से बनेगा चेकडैम, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    वनांचल नर्सिंग ट्रेनिंग स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस डे एवं लैम्प लाइटिंग समारोह का आयोजन

    होमगार्ड बहाली शुरू कराने की मांग को लेकर युवाओं का प्रदर्शन, नंगे पैर निकाला मार्च

    केरूआडूंगरी में बेकरी एवं केक मेकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत; मुआवजे की मांग पर हाईवे जाम ।

    नवल टाटा हॉकी अकादमी ने जमशेदपुर में समर कैंप 2026 का शुभारंभ किया 

    गोपाल मैदान में भूमि पूजन के साथ राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026 की तैयारी शुरू

    पी. एन. बोस की 171वीं जयंती पर याद किए गए ऐतिहासिक योगदान

    बागबेड़ा में कवयित्री सम्मेलन में गूंजे साहित्य और संस्कृति के स्वर

    गोलमुरी पुलिस का बड़ा खुलासा: 29 टन गबन किया गया सरिया बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.