Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूसीआईएल में सुरक्षा और प्रबंधन को लेकर बवाल, आरटीआई कार्यकर्ता ने डीएई सचिव को भेजी शिकायत
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    यूसीआईएल में सुरक्षा और प्रबंधन को लेकर बवाल, आरटीआई कार्यकर्ता ने डीएई सचिव को भेजी शिकायत

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    यूसिआईएल प्रबंधन पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी, उत्पादन में गिरावट और औद्योगिक अशांति फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। यह शिकायत आरटीआई कार्यकर्ता सुनील मुर्मू द्वारा भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिव को लिखित पत्र भेजकर की गई है। शिकायत की प्रतिलिपि केंद्रीय सतर्कता आयोग , नई दिल्ली को भी भेजी गई है।

    अपने शिकायत पत्र में सुनील मुर्मू ने आरोप लगाया है कि यूसीआईएल के वर्तमान प्रबंधन, विशेष रूप से सीएमडी और पी एंड आईआर विभाग के डीजीएम राकेश कुमार की कार्यशैली के कारण संस्थान में गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा प्रोटोकॉल और मानकों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे खदानों और संबंधित कार्यों में लगे श्रमिकों की जान जोखिम में पड़ रही है। शिकायत में कहा गया है कि सुरक्षा उपकरणों की कमी और ऑडिट रिपोर्टों की अनदेखी भविष्य में किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। पत्र में माइंस एंड कम्युनिटीज जैसी रिपोर्टों का भी उल्लेख किया गया है, जिनमें पहले भी सुरक्षा संबंधी खतरों की ओर संकेत किया गया था।आरटीआई कार्यकर्ता सुनील मुर्मू ने अपने पत्र में यह भी आरोप लगाया है कि गलत प्रबंधन और संसाधनों के अनुचित आवंटन के कारण उत्पादन लक्ष्य लगातार प्रभावित हो रहे हैं। उनका कहना है कि प्रबंधन स्तर पर लिए गए फैसलों का सीधा असर कंपनी की उत्पादकता पर पड़ रहा है। इसके अलावा, शिकायत में औद्योगिक अशांति का मुद्दा भी उठाया गया है। आरोप है कि कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच संवाद की कमी, कर्मचारियों के हितों की अनदेखी तथा विभागीय विवादों के कारण संस्थान में असंतोष का माहौल बना हुआ है। पत्र में यह भी कहा गया है कि विरोध करने वाले कर्मचारियों पर दबाव बनाने और सूचनाओं को साझा करने से रोकने जैसी कोशिशें की जा रही हैं।

    सुनील मुर्मू ने परमाणु ऊर्जा विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई करने का आग्रह किया है, ताकि देश के इस महत्वपूर्ण सार्वजनिक उपक्रम को संभावित नुकसान से बचाया जा सके। यह शिकायत सामने आने के बाद यूसीआईएल प्रबंधन और कार्यशैली को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। हालांकि, इस मामले में यूसीआईएल के डीजीएम पर्सनल राकेश कुमार का कहना है कि डिपार्मेंट आफ एटॉमिक एनर्जी एवं यूसिल प्रबंधन की दिशा निर्देश के अनुसार ही कंपनी चल रही हे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंदुझर मे आयोजित एनसीसी प्रशिक्षण शिविर मे डी ए भी पब्लिक स्कूल के 23एनसीसी कैडेट्स हुए शामिल
    Next Article वन विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल, राखा और मानगो वन क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है अवैध कब्जा

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.