Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजनगर थाना प्रभारी विपुल ओझा की सराहनीय पहल, अपराध नियंत्रण को लेकर व्यापारियों संग हुई विशेष सुरक्षा बैठक
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    राजनगर थाना प्रभारी विपुल ओझा की सराहनीय पहल, अपराध नियंत्रण को लेकर व्यापारियों संग हुई विशेष सुरक्षा बैठक

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)

     

    सरायकेला-खरसावां जिले में बढ़ती चोरी और आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर राजनगर पुलिस पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में मंगलवार को राजनगर थाना परिसर में थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा की अध्यक्षता में थाना क्षेत्र के सोना-चांदी व्यवसायियों, दवा दुकानदारों, पेट्रोल पंप संचालकों समेत विभिन्न बड़े व्यापारियों के साथ एक विशेष सुरक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य व्यापारियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा अपराध नियंत्रण में पुलिस और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था। बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा ने कहा कि पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देश पर “मिशन जागरूक” अभियान के तहत यह पहल की गई है, ताकि क्षेत्र में चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि दुकान बंद करने के दौरान कीमती सामानों को सुरक्षित स्थान अथवा अपने घर में रखें और सभी प्रतिष्ठानों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाएं। साथ ही कैमरों का कम से कम एक महीने का बैकअप सुरक्षित रखने की भी सलाह दी गई। थाना प्रभारी ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध प्रतीत हो या किसी प्रकार की आपराधिक आशंका महसूस हो तो तत्काल राजनगर पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। बैठक के दौरान व्यापारियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे और पुलिस प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर राजनगर थाना क्षेत्र के विभिन्न बाजारों से पहुंचे सोना-चांदी व्यवसायी, दवा दुकानदार, पेट्रोल पंप संचालक एवं अन्य व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमधेपुर में 31 मई को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान
    Next Article जमशेदपुर हाईवे ओनर एसोसिएशन ने खनन विभाग को सौंपा मांग पत्र

    Related Posts

    वनांचल नर्सिंग ट्रेनिंग स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस डे एवं लैम्प लाइटिंग समारोह का आयोजन

    May 12, 2026

    होमगार्ड बहाली शुरू कराने की मांग को लेकर युवाओं का प्रदर्शन, नंगे पैर निकाला मार्च

    May 12, 2026

    केरूआडूंगरी में बेकरी एवं केक मेकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    May 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वनांचल नर्सिंग ट्रेनिंग स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस डे एवं लैम्प लाइटिंग समारोह का आयोजन

    होमगार्ड बहाली शुरू कराने की मांग को लेकर युवाओं का प्रदर्शन, नंगे पैर निकाला मार्च

    केरूआडूंगरी में बेकरी एवं केक मेकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत; मुआवजे की मांग पर हाईवे जाम ।

    नवल टाटा हॉकी अकादमी ने जमशेदपुर में समर कैंप 2026 का शुभारंभ किया 

    गोपाल मैदान में भूमि पूजन के साथ राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026 की तैयारी शुरू

    पी. एन. बोस की 171वीं जयंती पर याद किए गए ऐतिहासिक योगदान

    बागबेड़ा में कवयित्री सम्मेलन में गूंजे साहित्य और संस्कृति के स्वर

    गोलमुरी पुलिस का बड़ा खुलासा: 29 टन गबन किया गया सरिया बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर हाईवे ओनर एसोसिएशन ने खनन विभाग को सौंपा मांग पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.