राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका : पूर्वी सिंहभूम जिला सेवा दल कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पोटका ग्राम में प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ चटर्जी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष राहुल कुमार उर्फ राजा सिंह राजपूत उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से सागर मुखी को पोटका प्रखंड सेवा दल कांग्रेस कमेटी का प्रखंड संगठक बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान प्रखंड, मंडल, पंचायत कमेटी एवं बीएलए-2 गठन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष राहुल कुमार उर्फ राजा सिंह राजपूत ने कहा कि सेवा दल…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के पोटका प्रखंड अंतर्गत चाकड़ी पंचायत के पोड़ाहातू गांव में रामगढ़ नाला पर लगभग 72 लाख रुपये की लागत से बनने वाले एकल चेकडैम निर्माण कार्य का मंगलवार को विधायक संजीव सरदार ने पूजा-अर्चना के साथ शिलान्यास किया। इस बहुप्रतीक्षित योजना से क्षेत्र के किसानों को वर्षभर सिंचाई सुविधा मिल सकेगी, जिससे खेती को बढ़ावा मिलेगा। विधायक ने कहा कि हेमंत सरकार गांव, किसान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, पंचायत प्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका प्रखंड के रसुनचोपा पंचायत अंतर्गत सानबासा गांव में भूमिज समाज की बैठक आयोजित कर आगामी जनगणना में जाति में “भूमिज”, भाषा में “भूमिज” और धर्म में “सरना/अन्य” दर्ज कराने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। बैठक में समाज के लोगों ने कहा कि जनगणना केवल सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि अपनी भाषा, संस्कृति और धार्मिक पहचान को सुरक्षित रखने का आधार है। ग्रामीणों ने गांव-गांव अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया। बैठक में हातू सरदार दूदन सरदार, नाया विजय सरदार, देवरी विन्दा सरदार, डाकुआ विकास सरदार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
राष्ट्र संवाद संवाददाता टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग के दोनों ओर लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त निर्णय लिया है। उपायुक्त के निर्देश पर आगामी 15 मई से गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक से दुर्गापूजा मैदान एवं बोलायडीह रोड में भगत मेडिकल तक दंडाधिकारी की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इस बावत गम्हरिया अंचल कार्यालय की ओर से सड़क अतिक्रमण के दुकान लगाने वाले दुकानदारों को स्वत: अपनी दुकानें हटा लिए जाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, प्रचार-प्रसार कर भी दुकानदारों को सूचना दी जा रही है। इस बावत गम्हरिया अंचल कार्यालय के…
राष्ट्र संवाद, संवाददाता सामाजिक संस्था अस्तित्व के सौजन्य से त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल आदित्यपुर की ओर से बीपीएम हाई स्कूल बर्मामाइंस में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। गया। शिविर में त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल के प्रतिष्ठित चिकित्सकों की टीम में शामिल मनीष राज, अनिमा घोष, कुकुम सिंह, दीप्ति आदि द्वारा छात्रों के नेत्रों की जांच कर उन्हें उचित चिकित्सीय सलाह दी गई। शिविर का आयोजन अस्तित्व संस्था की संस्थापक सदस्य सह सचिव मीरा तिवारी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष अन्नू चौबे के नेतृत्व में किया गया। शिविर में करीब 200 बच्ची की नेत्र जांच की गई। इस दौरान विद्यालय के…
राष्ट्र संवाद संवाददाता ग्रामीणों ने पिंटू चकिया पर लगाए गंभीर आरोप यूसील तुरामडीह माइंस क्षेत्र में विस्थापित एवं प्रभावित ग्रामीणों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। तुरामडीह एवं नान्दुप ग्रामसभाओं ने अलग-अलग पत्र जारी कर झामुमो नेता बघराय मार्डी से आंदोलन का नेतृत्व करने और विस्थापितों की लड़ाई को आगे बढ़ाने की अपील की है। ग्रामसभाओं द्वारा दिए गए पत्रों में मजदूरों को काम से बैठाने, गेट पास रोकने, अवैध वसूली, स्थायी नौकरी नहीं देने, ब्लास्टिंग से घरों में दरार पड़ने और धूल-कण से स्वास्थ्य प्रभावित होने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। तुरामडीह ग्रामसभा द्वारा उप…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका विधानसभा क्षेत्र में सड़क की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। जहाँ केरुवा डूंगरी पंचायत के बाहरदाढ़ी गांव की मुख्य सड़क की जर्जर हालत ने पूरे गांव को परेशानी में डाल रखा है, लेकिन इसका हाल जानने वाला कोई नहीं हे। बाहरदाढ़ी गांव की यह सड़क अब सिर्फ एक रास्ता नहीं, बल्कि लोगों के लिए रोजमर्रा की मुसीबत बन चुकी है। खराब जर्जर सड़क, जहाँ- तहाँ सड़को पर बड़े- बड़े गड्ढे के कारण यहां आवाजाही बेहद खतरनाक हो गई है। स्कूली बच्चे,स्थानीय लोग, वाहन चालक गर्भवती महिलाओं और बीमार मरीजों को अस्पताल ले जाना…
राष्ट्र संवाद संवाददाता कपाली ओपी थाना कांड संख्या 68/2026 के प्राथमिकी अभियुक्त मो. शाहिद (36) को पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया। आरोपी डैमडुबी, अंसारनगर, थाना चाण्डिल (कपाली ओपी), जिला सरायकेला-खरसावां का निवासी है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पशुओं के प्रति क्रूरता अधिनियम एवं गौवंशीय पशु हत्या अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। थाना प्रभारी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस मामले…
राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तुता गांव में जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की उदासीनता से परेशान ग्रामीणों ने आखिरकार खुद ही सड़क निर्माण की जिम्मेदारी उठा ली। वर्षों से जर्जर सड़क की समस्या झेल रहे ग्रामीणों ने विधायक, सांसद, मंत्री और मुखिया तक कई बार गुहार लगाई, आवेदन दिए, लेकिन समाधान नहीं होने पर गांव के लोगों ने आपस में चंदा जुटाकर सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने गांव में बैठक कर प्रत्येक घर से करीब 500 रुपये चंदा लेने का निर्णय लिया। इसके बाद करीब 200 मीटर सड़क निर्माण कार्य आरंभ किया…
राष्ट्र संवाद संवाददाता उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला अभिनव प्रकाश द्वारा मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गम्हरिया का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के विभिन्न वार्डों, औषधि भंडारण कक्ष, दवा वितरण व्यवस्था, अभिलेख संधारण, पेयजल, शौचालय एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, अभिलेखों के अद्यतन संधारण, दवाओं के व्यवस्थित रख-रखाव एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। औषधि भंडारण कक्ष के निरीक्षण…
