राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका प्रखंड के रसुनचोपा पंचायत अंतर्गत सानबासा गांव में भूमिज समाज की बैठक आयोजित कर आगामी जनगणना में जाति में “भूमिज”, भाषा में “भूमिज” और धर्म में “सरना/अन्य” दर्ज कराने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। बैठक में समाज के लोगों ने कहा कि जनगणना केवल सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि अपनी भाषा, संस्कृति और धार्मिक पहचान को सुरक्षित रखने का आधार है। ग्रामीणों ने गांव-गांव अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया। बैठक में हातू सरदार दूदन सरदार, नाया विजय सरदार, देवरी विन्दा सरदार, डाकुआ विकास सरदार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

