बंगाल में परिवर्तन की आहट, जनता खोज रही ‘बुलडोजर बाबा’ योगी को : रीता सिंह
पीएम मोदी को बताया ‘गंगापुत्र’, ममता बनर्जी पर बोला तीखा हमला
राष्ट्र संवाद संवाददाता
संतोष कुमार सिंह
वाराणसी : केंद्रीय लघु उद्योग मंत्रालय (एमएसएमई) भारत सरकार की नामित सदस्य, भाजपा प्रवक्ता एवं रीता सिंह फाउंडेशन की संस्थापक रीता सिंह ने वाराणसी आगमन पर पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया। मलदहिया स्थित होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में अब परिवर्तन की शुरुआत हो चुकी है और वहां रामराज की स्थापना का माहौल बन रहा है।
रीता सिंह ने कहा कि बंगाल की जनता आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे सख्त और निर्णायक नेतृत्व की अपेक्षा कर रही है, इसलिए लोग “बुलडोजर बाबा” योगी आदित्यनाथ को खोज रहे हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत कर अपराधियों और माफियाओं पर प्रभावी कार्रवाई की है, जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है।
पत्रकार वार्ता के दौरान रीता सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “गंगापुत्र” बताते हुए कहा कि उनका काशी और मां गंगा से आत्मिक जुड़ाव है तथा उनके नेतृत्व में देश विकास और सांस्कृतिक गौरव की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी रीता सिंह ने तीखा राजनीतिक हमला बोला। उनके बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

