राष्ट्र संवाद संवाददाता यूसीआईएल में अधिकारियों द्वारा सरकारी एवं निजी वाहनों के बढ़ते उपयोग को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। प्रधानमंत्री के आदेश का हो रहा है यूसिल में उल्लंघन। कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के बीच यह सवाल उठने लगा है कि आखिर जब केंद्र सरकार लगातार ईंधन की बचत और अनावश्यक खर्च कम करने की अपील कर रही है, तब यूसीआईएल के विभिन्न परियोजना क्षेत्रों में वाहनों का उपयोग पहले की तुलना में इतना अधिक क्यों बढ़ गया है। जानकारी के अनुसार नरवा पहाड़, तुरामडीह और अन्य परियोजना क्षेत्रों से कई अधिकारी छोटी-छोटी बैठकों, फाइल…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद,संवाददाता चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में पेट्रोल पंपों पर बढ़ती भीड़ को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी विकाश राय ने गुरुवार को विभिन्न पेट्रोल पंप संचालकों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में जमाखोरी, कालाबाजारी या उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। एसडीओ ने कहा कि एम्बुलेंस, दूध वाहन, खाद्यान्न सामग्री ढोने वाले वाहन समेत अन्य आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता के आधार पर ईंधन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही सभी उपभोक्ताओं को निर्धारित दर पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल, डीजल एवं सीएनजी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा…
राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध उत्पाद विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है,इसी क्रम में चांडिल थाना क्षेत्र के चिल्गु के समीप विभिन्न गांवों में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया,यह कार्रवाई उपायुक्त सरायकेला-खरसावाँ के निर्देश एवं अधीक्षक उत्पाद क्षितिज विजय मिंज के आदेश पर की गई,जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग नीरज कुमार की टीम ने चांडिल थाना अंतर्गत ग्राम खोखरोडीह, जड़ियाडीह,चाकुलिया एवं हमसदा टोला में अवैध महुआ शराब निर्माण को लेकर छापेमारी की,अभियान के दौरान टीम ने कुल 05 अवैध महुआ चुलाई अड्डों को ध्वस्त कर दिया,छापामारी के क्रम…
*विधायक द्वारा दो सड़कों का शिलान्यास, 3.33 करोड़ की लागत से होगा निर्मा* राष्ट्र संवाद संवाददाता मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत चांडिल प्रखंड की दो महत्वपूर्ण सड़कों का गुरुवार को विधायक सविता महतो ने शिलान्यास किया। उन्होंने विधिवत शिलापट्ट का अनावरण कर योजनाओं की शुरुआत की। विधायक ने बताया कि बानसा-रेयारदा पथ – लपाईबेड़ा से गुटीउली देवरागोड़ा तक 2.8 किलोमीटर सड़क का निर्माण 2 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। वहीं एनएच-33 से हुमीद गांव तक 1.47 किलोमीटर सड़क 84 लाख रुपये की लागत से बनेगी। दोनों योजनाओं पर कुल 3 करोड़ 33…
राष्ट्र संवाद संवाददाता आनन्दमार्ग प्रचारक संघ की ओर से गुरुकुल आवासीय विद्यालय छोटा गम्हरिया में योग एवं सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर आनन्दमार्ग महिला कल्याण विभाग की अवधूतिका आनन्द अनन्या आचार्या ने बताया कि ज्ञान दो तरह के होते हैं, परा एवं अपरा। अपरा बाह्य पदार्थ का विषय करण है जबकि पराज्ञान आंतरिक सत्ता का विषय करण करता है। अपरा ज्ञान स्वभाव से ही अपूर्ण और अस्थाई होता है। इसके विपरीत पराज्ञान हमेशा यथा तथ्य शुद्ध, स्थाई और पूर्ण होता है, क्योंकि इसके विषय स्वयं परम पुरुष होते हैं। कहा कि आनन्दमार्ग अपराज्ञान की उपेक्षा…
राष्ट्र संवाद संवाददाता बड़ा गम्हरिया में चार दिवसीय शिवगाजन पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ प्रारंभ हुआ। पूजनोत्सव के प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने शिव बांध स्थित तालाब में पवित्र स्नान कर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संकल्प लिया। तत्पश्चात, भोक्ताओं द्वारा दंड प्रणाम करते हुए मंदिर परिसर पहुंच कर पूजनोत्सव की शुरुआत किया। इस दंड प्रणाम में 190 भोक्ताओं ने भाग लिया। सभी भोक्ता आगामी चार दिनों तक कठिन नियमों और तपस्या का पालन करते हुए भगवान शिव की आराधना करेंगे। पूजन का शुभारंभ विधिवत मंत्रोच्चारण और कलश स्थापना के साथ हुई। इस आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव…
राष्ट्र संवाद संवाददाता यूसिल के माइनस में चीफ सुप्रिटेंडेंड राजेश प्रसाद ,के पुत्र अभिनव कुमार ने यूसील परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय में 12वीं की परीक्षा में 91.4% अंक लाकर कंप्यूटर साइंस में पूरे स्कूल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है इसकी इस सफलता से परिजनों में काफी हर्ष है । वे बचपन से ही पढ़ने में काफी प्रतिभाशाली हैं उन्होंने बताया कि कंप्यूटर विज्ञान विषय के साथ कक्षा 12 में 91.4% अंक प्राप्त किए हैं। इससे पहले मैंने कक्षा 10 में 94.8% अंक प्राप्त किए थे। आगे चलकर मैं अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार अच्छा कार्य करना चाहता…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) जमशेदपुर के भुइंयाडीह ग्वाला बस्ती निवासी प्रभा देवी एवं उनकी पुत्री रोशनी कुमारी ने न्याय की गुहार लगाते हुए समाजसेवी रानी गुप्ता के आवासीय कार्यालय पहुंचकर अपने साथ हो रही प्रताड़ना की पूरी जानकारी दी। रोशनी कुमारी का विवाह 6 फरवरी 2023 को सूर्य मंदिर सोम मंडप, सिदगोड़ा में हिंदू रीति-रिवाज से कौटिल्य नामक युवक के साथ हुआ था। शुरुआती दिनों में पति-पत्नी का संबंध काफी अच्छा रहा और दोनों बेंगलुरु में भी साथ रहे, लेकिन बाद में दहेज की मांग और पारिवारिक हस्तक्षेप के कारण विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि…
राष्ट्र संवाद संवाददाता मृत्युंजय बर्मन गम्हरिया स्थित टाटा स्टील ग्रोथ शॉप में कार्यरत एक आदिवासी विधवा महिला कर्मी को काम से हटाए जाने के मामले ने आज बड़ा रूप ले लिया। झामुमो नेता भोमरा माझी के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन और करीब चार घंटे तक चले आंदोलन के बाद आखिरकार महिला कर्मी पायमली हेंब्रम को पुनः काम पर रखा गया। जानकारी के अनुसार, पायमली हेंब्रम पिछले 11 वर्षों से विभिन्न वेंडरों के अंतर्गत हाउसकीपिंग कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं। वर्तमान में वह यूनाइटेड हैंडलिंग कॉर्पोरेशन वेंडर के तहत टाटा स्टील ग्रोथ शॉप, गम्हरिया…
राष्ट्र संवाद संवाददाता, कांड्रा थाना क्षेत्र में छुटभैये चोरी की घटनाओं का ताजा संस्करण आ गया। बीती रात घटी मामले में कांड्रा स्टेशन के पास के एक गुमटी होटल को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए हजारों रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद पीड़ित होटल संचालक ने कांड्रा थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने एवं कार्रवाई की मांग की है। ग्राम लाहकोठी, काण्ड्रा निवासी राजू दास द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन में लिखा है कि बीती देर रात अज्ञात चोरों ने उनके होटल में घुसकर लोहे के काउंटर के अंदर…
