Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आदिवासी विधवा महिला को काम से हटाने पर बवाल, मेन गेट में 4 घंटे के प्रदर्शन के बाद महिला काम पर बहाल
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    आदिवासी विधवा महिला को काम से हटाने पर बवाल, मेन गेट में 4 घंटे के प्रदर्शन के बाद महिला काम पर बहाल

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता मृत्युंजय बर्मन

     

    गम्हरिया स्थित टाटा स्टील ग्रोथ शॉप में कार्यरत एक आदिवासी विधवा महिला कर्मी को काम से हटाए जाने के मामले ने आज बड़ा रूप ले लिया। झामुमो नेता भोमरा माझी के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन और करीब चार घंटे तक चले आंदोलन के बाद आखिरकार महिला कर्मी पायमली हेंब्रम को पुनः काम पर रखा गया।

     

    जानकारी के अनुसार, पायमली हेंब्रम पिछले 11 वर्षों से विभिन्न वेंडरों के अंतर्गत हाउसकीपिंग कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं। वर्तमान में वह यूनाइटेड हैंडलिंग कॉर्पोरेशन वेंडर के तहत टाटा स्टील ग्रोथ शॉप, गम्हरिया में कार्यरत थीं। पायमली हेंब्रम ने आरोप लगाया कि वेंडर के सुपरवाइजर द्वारा उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था तथा उनके खिलाफ भ्रामक शिकायतें प्रबंधन तक पहुंचाई जा रही थीं। इसके बाद उन्हें कार्य से हटा दिया गया था।

     

    मामले को लेकर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी ने टीजीएस के हेड एचआर को लिखित शिकायत पत्र सौंपते हुए कड़ी आपत्ति जताई थी। पत्र में कहा गया था कि एक आदिवासी विधवा महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रोजगार से वंचित करना केवल श्रम अधिकारों का उल्लंघन नहीं बल्कि सामाजिक न्याय एवं संवैधानिक मूल्यों पर भी आघात है। उन्होंने मांग की थी कि पायमली हेंब्रम को तत्काल प्रभाव से पुनः कार्य पर रखा जाए तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

     

    शिकायत के बावजूद जब वेंडर प्रबंधन द्वारा कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया, तब आज सुबह करीब 6 बजे भोमरा माझी अपने समर्थकों के साथ टीजीएस गेट पर धरने पर बैठ गए। आंदोलनकारियों ने वैंडर के सभी लेबर और सुपरवाइजरों को गेट पर रोकते हुए महिला कर्मी को पुनः बहाल करने की मांग की। करीब चार घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन और वार्ता के बाद मामला सुलझा।

     

    बताया गया कि वैंडर के मालिक प्रीतम सिंह ने अपने स्टाफ को पायमली हेंब्रम को घर से बुलाकर लाने का निर्देश दिया। इसके बाद महिला कर्मी को गेट पास जारी कर पुनः काम पर रख लिया गया। समाधान होने के बाद सुबह लगभग 11:15 बजे सभी कर्मचारी गेट के अंदर प्रवेश कर कार्य पर लौटे।

     

    आंदोलन में उदय मार्डी, गोम्हा हांसदा, ओरगा हांसदा, बाबलू मार्डी, रामधन हेंब्रम, शंकर मुखी, सरिज मुखर्जी, भूतनाथ, चैतन मुर्मू, कोंडा बेसरा सहित कई समर्थक उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांड्रा में होटल से चोरी, नशेड़ियों के गिरोह पर उठे सवाल
    Next Article समाजसेवी रानी गुप्ता की पहल से दहेज प्रताड़ना पीड़िता रोशनी को मिला न्याय, प्रशासन ने दिलाई ससुराल में सुरक्षा

    Related Posts

    झारखंड में हूल दिवस: सिद्धू-कान्हू के प्रथम उलगुलान को श्रद्धापूर्वक किया गया नमन

    June 30, 2026

    जमशेदपुर टीआरएफ कंपनी के पास ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लूट की कोशिश नाकाम; घायल चालक को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

    June 30, 2026

    सीडब्ल्यूए क्लब केबल ग्राउंड में क्रिकेट क्विज़ ने बिखेरा रोमांच

    June 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में हूल दिवस: सिद्धू-कान्हू के प्रथम उलगुलान को श्रद्धापूर्वक किया गया नमन

    कचरा पर फेंका मिला नवजात शिशु

    जमशेदपुर टीआरएफ कंपनी के पास ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लूट की कोशिश नाकाम; घायल चालक को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

    बेतिया के कालीबाग मंदिर पोखरे में युवक का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

    सीडब्ल्यूए क्लब केबल ग्राउंड में क्रिकेट क्विज़ ने बिखेरा रोमांच

    जमशेदपुर: हिमांशु सिंह की मौत के बाद टीएमएच में हंगामा, रीगल चौक पर पांच घंटे जाम; पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    जब व्यवस्था पर भरोसा टूटता है: देश में तबाही के संकेत और समाधान

    नसरापुर दुष्कर्म-हत्याकांड: दोषी भीमराव कांबले को फांसी, अदालत ने बताया ‘दुर्लभतम’ मामला

    एलएनएमयू ने राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर महालनोबिस के योगदान को सराहा

    सवाल पूछना अपराध नहीं, लोकतंत्र की आत्मा है: पत्रकार पर छापेमारी ने बढ़ाई चिंता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.